Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

23 राजस्व अधिकारी पदोन्नत किए, हरदीप सिंह मुंडियां ने सौंपे पदोन्नति पत्र

6 अधिकारी ज़िला राजस्व अफ़सर, 8 तहसीलदार और 9 अधिकारी नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत

Hardeep Singh Mundian, AAP Punjab, Anurag Verma
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 18:11 IST

पंजाब के राजस्व मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज यहां पंजाब भवन में एक संक्षिप्त समारोह के दौरान राजस्व विभाग के 23 अधिकारियों को पदोन्नति पत्र सौंपे। पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि इन पदोन्नतियों से राज्य में राजस्व प्रशासन को और मज़बूत बनाने में इन अधिकारियों द्वारा लंबे समय से दिए जा रहे योगदान को मान्यता मिली है।

बता दें कि छह अधिकारियों को तहसीलदार से ज़िला राजस्व अधिकारी, आठ अधिकारियों को नायब तहसीलदार से तहसीलदार और नौ अधिकारियों को कानूनगो से नायब तहसीलदार के रूप में पदोन्नत किया गया है। स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के कर्मचारियों की निर्धारित समय में पदोन्नति सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया न केवल प्रशासनिक प्रणाली को मज़बूत बनाती है, बल्कि अधिकारियों को बेहतर जनसेवाएं प्रदान करने के लिए भी प्रोत्साहित करती है। अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्त आयुक्त (राजस्व) श्री अनुराग वर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें नई ज़िम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , AAP Punjab , Anurag Verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD