Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

महिला आरक्षण के लिए पीएम मोदी ने किए प्रयास, विपक्ष ने रची साजिश : योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Varanasi, Uttar Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

वाराणसी , 28 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 17:56 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया तथा ‘महिला सम्मेलन’ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार भी किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सिक्किम और पश्चिम बंगाल के दौरे के बाद सीधे काशी पहुंचे हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि समाज में केवल चार ही प्रमुख वर्ग हैं, नारी, गरीब, युवा और अन्नदाता।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दृष्टिकोण व्यापक है और इसके सकारात्मक परिणाम विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी को लेकर पहले जो धारणा थी, वह अब पूरी तरह बदल चुकी है और यह शहर आज दुनिया भर के आकर्षण का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास और विरासत का सुंदर समन्वय देखने को मिल रहा है और काशी आज नए स्वरूप में वैश्विक मंच पर उभर रही है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 से 12 वर्षों में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए व्यापक अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया, लेकिन विपक्ष ने साजिश के तहत इसका विरोध किया। उन्होंने कांग्रेस, सपा और विपक्ष पर आरोप लगाया कि इनके प्रति आधी आबादी में नाराजगी दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी ओर महिलाएं बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त कर रही हैं।

हाल के वर्षों में काशी का विकास अभूतपूर्व रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब तक 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। साथ ही 20 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं और 6 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का जल्द लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का काशी में आगमन पर स्वागत भी किया।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Varanasi , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD