Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 1.32 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थलों के दर्शन किए : हरदीप सिंह मुंडियां

दूसरे चरण के तहत विभिन्न क्लस्टरों से 2462 यात्राओं के माध्यम से 97,041 श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक यात्रा का लाभ

Hardeep Singh Mundian, AAP Punjab, Mukh Mantri Teerth Yatra, Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 17:26 IST

पंजाब के राजस्व मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई प्रमुख पहल “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना” के दो चरणों के तहत अब तक 1.32 लाख से अधिक श्रद्धालु विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रदेशवासियों को मुफ़्त धार्मिक यात्रा सुविधा प्रदान करना और धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के उनके सपनों को पूरा करना है।

वर्तमान में चल रहे दूसरे चरण की ज़िला-वार प्रगति साझा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 27 अप्रैल, 2026 तक बठिंडा क्लस्टर से 1179 यात्राएं करवाई गईं, जिनके तहत 46,030 श्रद्धालु दर्शन के लिए गए। इसी तरह मोहाली से 533 यात्राओं के माध्यम से 21,104 श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए गए, जबकि लुधियाना से 596 यात्राओं के तहत 23,747 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और अमृतसर क्लस्टर से 154 यात्राओं के जरिए 6,160 श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए गए। 

उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर इन क्लस्टरों से 2462 यात्राओं के माध्यम से 97,041 श्रद्धालुओं को मुफ़्त धार्मिक यात्रा करवाई गई। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर, 2023 को प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा” के पहले चरण के तहत लगभग 35,500 श्रद्धालुओं ने श्री हज़ूर साहिब (नांदेड़), श्री पटना साहिब (बिहार), वाराणसी मंदिर, मथुरा और श्री वृंदावन धाम (उत्तर प्रदेश), अजमेर शरीफ़ दरगाह (राजस्थान), श्री आनंदपुर साहिब, श्री अमृतसर साहिब, श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो), श्री सालासर धाम, श्री खाटू श्याम जी, माता चिंतपूर्णी जी, माता ज्वाला जी, माता नैना देवी जी और माता वैष्णो देवी जी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए थे। स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि इस योजना का दूसरा चरण नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर अक्टूबर 2025 में शुरू किया गया था। 

उन्होंने बताया कि 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी धर्मों, जातियों और क्षेत्रों के श्रद्धालु इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के तहत श्रद्धालुओं को श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जलियांवाला बाग़, पार्टिशन म्यूज़ियम सहित कई अन्य प्रमुख धार्मिक और विरासत स्थलों पर ले जाया जा रहा है। 

इस योजना के तहत प्रदान की जा रही सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योजना के दोनों चरणों के तहत श्रद्धालुओं को मुफ़्त यात्रा, आवास, भोजन, चिकित्सा सहायता और आवश्यक किटें उपलब्ध करवाई गई हैं, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया गया है।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , AAP Punjab , Mukh Mantri Teerth Yatra , Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD