Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन' में दिलजीत दोसांझ ने किया 'कोमागाटा मारू' घटना को याद

Diljit Dosanjh, Music, The Tonight Show, Jimmy Fallon, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 28 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 15:18 IST

अपने पॉपुलर शोज और गायिकी की वजह से पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की लोकप्रियता सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। अब सिंगर ने अमेरिका के मशहूर टॉक शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन' में आकर सनसनी मचा दी है और अपनी खराब इंग्लिश से लेकर कनाडा में पंजाबियों के बैन पर खुलकर बात की है।

टॉक शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन' में दिलजीत दोसांझ होस्ट जिम्मी के साथ मस्ती करते दिखे। उन्होंने होस्ट जिम्मी फॉलन के साथ 'बोन टू शाइन' गाने पर डांस किया और उन्हें भांगड़ा भी सिखाया। शो में सिंगर की इंग्लिश को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी अंग्रेजी बहुत खराब है और उसके पीछे का कारण है, उनका ज्यादा पढ़ा-लिखा न होना।

सिंगर ने कहा, मैं 10वीं क्लास कर पढ़ा हूं और उसके आगे नहीं पढ़ पाया और यही कारण है कि मेरी इंग्लिश बहुत खराब है लेकिन समय के साथ बहुत सुधार आ चुका है। अपने सोल्ड आउट टूर शो 'ओरा' के बारे में बात करते हुए सिंगर ने कहा कि शो का नाम सोच समझकर नहीं रखा क्योंकि लोग मेरे लाइव शो में आकर कहते थे कि यहां का 'ओरा अमेजिंग' है,' तो मैंने टूर का नाम भी 'ओरा' रख दिया।

इसी दौरान सिंगर ने कोमागाटा मारू घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब कनाडा में हम पंजाबियों की एंट्री बैन थी, लेकिन आज हम कहां से कहां पहुंच गए हैं। बता दें कि कोमागाटा मारू 1914 में घटी थी, जब नानक जहाज पर 376 भारतीय प्रवासियों (विशेषकर सिखों को) को कनाडा की तरफ रवाना किया गया था, लेकिन नस्लीय कानूनों की वजह से प्रवासियों को कनाडा की सीमा के अंदर प्रवेश नहीं मिला था और जहाज हिंसक झड़प का शिकार हो गया।

इसी घटना का जिक्र करते हुए दिलजीत ने हालिया कनाडा के वैंकूवर में हुए शो का जिक्र किया, जहां हजारों की संख्या में सिंगर को सुनने के लिए लोग पहुंचे थे। हालांकि कार्यक्रम में खालिस्तानी नारे भी लगे। दिलजीत दोसांझ दूसरे भारतीय सिंगर हैं, जिन्हें टॉक शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन' में आने का मौका मिला है। इससे पहले बीते साल शो में पंजाबी सिंगर करण औजला पहुंचे थे। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा भारत की पहली अभिनेत्री हैं, जिन्होंने शो में भाग लिया था।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Music , The Tonight Show , Jimmy Fallon , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD