Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

नारी शक्ति ही देश की असली ताकत

बीजेपी का संकल्प है महिला को सम्मान और अधिकार देना : कृष्ण कुमार बेदी

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, BJP Haryana, Haryana, Haryana Vidhan Sabha
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 11:22 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आज नारी शक्ति देश की सभी महत्वपूर्ण इकाइयों को चला रही है। देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पर जहां महामहिम द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं , वहीं देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण मजबूती से अर्थव्यवस्था को संभाल रही हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी आज हरियाणा विधानसभा में एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पक्ष में बोल रहे थे। श्री बेदी ने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकारें जनगणना और परिसीमन के समय सत्ता पर आसीन रही, लेकिन महिला आरक्षण के प्रति  कभी गंभीर नहीं हुईं। 

आज जब परिसीमन के साथ आरक्षण को जोड़ने की बात हो रही है तो विपक्ष को नुकसान नजर आ रहा है, जबकि इससे कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग भ्रूण हत्या  का लाइसेंस देने का समर्थन करते थे, वे आज महिला सम्मान की बात का ढोंग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान की पानीपत से शुरुआत की थी , तब हरियाणा के 21 में से 12 जिलों में कन्याओं का लिंगानुपात बहुत ही दयनीय स्थिति में था। उस वक्त 1000 लड़कों की तुलना में केवल 822 लड़कियां थीं। 

ऐसे संकट के समय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राज्य से कन्या भ्रूण हत्या का कलंक मिटाने का काम किया और बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओं का नारा देकर जागरूकता फैलाई। श्री बेदी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री  ने महिलाओं की सुरक्षा की बात की, तब भी कांग्रेस ने समर्थन नहीं दिया। 

हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए बाल्यावस्था से ही शिक्षा और स्वास्थ्य का प्रबंध किया है। हरियाणा में लड़कियों को ग्रेजुएशन तक फ्री शिक्षा दी जा रही है, लेकिन विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा "विपक्ष हमेशा 'किसान-किसान' कर रहा है, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एमएसपी पर किसानों की 24 फसलें खरीदने का ऐतिहासिक कार्य किया है। 

किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। इसके अलावा 'हर घर जल' योजना से हर घर में नल पहुंचाया और महिलाओं की सुरक्षा के लिए घरों में शौचालय बनाकर उन्हें सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे  और बाद में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा में भी इसे लागू करेंगे।

उन्होंने कहा कि जब महिला आरक्षण बिल गिरा तो विपक्ष लड्डू बांट रहा था और ढोल बजा रहा था। अगर जब प्रधानमंत्री ने कन्या भ्रूण हत्या का कलंक मिटाने का काम किया तब लड्डू बांटते तो देश एवं समाज के लिए बेहतर होता। आने वाले समय में देश की महिलाएं विपक्ष को उनका वजूद बता देंगी। विपक्ष केवल कुर्सी के लिए तड़प रहा है।

श्री बेदी ने कहा कि जब वीर सैनिकों ने पाकिस्तान में जाकर 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया, तब भी विपक्ष ने शक जाहिर किया। आज विपक्ष दिखावे के तौर पर विधानसभा परिसर के बाहर समानांतर विधानसभा चलाने का झूठा दिखावा कर रहा है। उन्हें खुशी होती अगर वे भी साथ में इसी सदन में रहते। 

उन्होंने कहा कि नारी को अधिकार दिलाना और सशक्त करना भाजपा का संकल्प है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि जब देश में यूपीआई शुरू हुआ तब भी विपक्ष ने इसका विरोध किया था। आज जनता सबसे ज्यादा यूपीआई का उपयोग  कर रही है।  

उन्होंने कहा कि देश की जनता अगले लोकसभा चुनाव में विपक्ष को 100 सदस्यों का आंकड़ा भी पार नहीं करने देगी। उन्होंने लोकसभा में "नारी शक्ति अधिनियम" गिरने पर विपक्ष की निंदा की और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा लाये गए प्रस्ताव का समर्थन किया। 

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , BJP Haryana , Haryana , Haryana Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD