Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'गवर्नर : द साइलेंट सेवियर' के नए पोस्टर जारी, देश को आर्थिक संकट से बचाने की कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता

Manoj Bajpayee, Governor, Governor The Silent Saviour, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 27 Apr 2026

Last updated on: Apr 27, 2026, 16:56 IST

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी हमेशा अपने दमदार और गंभीर किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं, जिनमें उनके अभिनय ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। अब एक बार फिर वह एक अलग और चुनौतीपूर्ण कहानी के साथ बड़े पर्दे पर लौटने जा रहे हैं।

उनकी आने वाली फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस बीच, इस फिल्म के नए पोस्टर जारी किए गए हैं, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। सोमवार को मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की टीम के साथ मिलकर नए पोस्टर जारी किए। जारी किए गए पोस्टर्स में मनोज बाजपेयी के चेहरे पर चिंता, संघर्ष और दृढ़ निश्चय जैसे एक्सप्रेशन्स साफ नजर आ रहे हैं।

वहीं, अभिनेत्री अदा शर्मा भी पोस्टर में दिखाई दे रही हैं। अलग-अलग पोस्टरों में कई दमदार टैगलाइन लिखी गई हैं, जो फिल्म की कहानी को और रहस्यमय बनाती हैं। इनमें 'अब बारी मेरी है', 'मैं भारत को असफल नहीं होने दूंगा' और 'भारत आर्थिक संकट के किनारे पर था, उसने पहले ही खतरे को पहचान लिया था' जैसी टैगलाइन शामिल हैं।

इन सभी से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में देश के सामने आए किसी बड़े आर्थिक संकट और उससे लड़ने की कहानी दिखाई जाएगी। इस पोस्ट के साथ मनोज बाजपेयी ने कैप्शन में लिखा, ''यह एक ऐसी लड़ाई थी, जिसमें कोई सेना नहीं थी, लेकिन एक आदमी ऐसा था, जिसने देश को गिरने से बचाने का फैसला किया।

फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'' फिल्म की कहानी की बात करें तो बताया जा रहा है कि यह कहानी एक ऐसे पूर्व गवर्नर से प्रेरित है, जिनका हाल ही में निधन हुआ था। खबरों के अनुसार, फिल्म भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर एस. वेंकटरमणन से प्रेरित हो सकती है। वह साल 1991 में भारत के आर्थिक संकट के दौरान रिजर्व बैंक के गवर्नर थे।

उस समय देश गंभीर आर्थिक मुश्किलों से गुजर रहा था और कहा जाता है कि उस संकट से देश को बाहर निकालने में उनकी अहम भूमिका रही थी। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं की है। 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Manoj Bajpayee , Governor , Governor The Silent Saviour , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD