Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शानदार चार साल भगवंत मान के साथ : पिछले चार साल पंजाब की तरक्की और खुशहाली के प्रतीक : दलवीर सिंह ढिल्लों

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा धूरी के वार्ड नंबर 2 में लोगों से संवाद

Dalvir Singh Dhillon, AAP Punjab, Dhuri
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धूरी , 27 Apr 2026

Last updated on: Apr 27, 2026, 16:18 IST

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने पर चलाई गई मुहिम "शानदार चार साल भगवंत मान के साथ" के तहत पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने धूरी के वार्ड नंबर 2 में लोगों से संवाद किया। इस मौके पंजाब ट्रेडर्स कमीशन धूरी के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर उन्होंने सरकार की जनपक्षीय नीतियों और हलके में चल रहे विकास कार्यों के आंकड़े जनता के सामने रखते हुए कहा कि पिछले चार साल पंजाब में बड़े बदलाव, तरक्की और खुशहाली के प्रतीक रहे हैं। भारी संख्या में एकत्र लोगों को संबोधित करते हुए दलवीर सिंह ढिल्लों ने सरकार की उपलब्धियों के मुख्य बिंदु साझा करते हुए कहा कि "मावां-धियां सत्कार योजना" के तहत एस.सी. वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये और जनरल वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये मासिक देने की ऐतिहासिक योजना लागू की गई है।

प्रदेश के 90 फीसदी परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है। किसानों के लिए पहली बार दिन के समय बिजली और 80 फीसदी खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है। पारदर्शी तरीके से 65,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए पूरे प्रदेश में आम आदमी क्लीनिक सफलतापूर्वक चल रहे हैं।

युवाओं को बड़े स्तर पर खेलों से जोड़ने के लिए प्रदेश में बड़ी संख्या में स्टेडियम बनाए जा रहे हैं और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास जारी हैं। दलवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि 50 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना शुरू की गई है, जो उनके सम्मान का प्रतीक है। 

इसके साथ ही जरूरतमंद परिवारों को 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी और 1 किलो सरसों का तेल उपलब्ध करवाने की योजना लाई गई है। इस मौके वार्ड नंबर 2 के निवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार की नीतियों और हलके के विकास कार्यों पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया।

 

Tags: Dalvir Singh Dhillon , AAP Punjab , Dhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD