Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हजारीबाग में सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकराई कार, मां-बेटे की मौत

Tragedy, Road Accident, Hazaribagh, Jharkhand
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

हजारीबाग , 27 Apr 2026

Last updated on: Apr 27, 2026, 15:28 IST

झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को कार और हाइवा की टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार एक शादी समारोह से घर वापस लौट रहा था। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह यह घटना हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई। कार सड़क किनारे खड़े हाइवा में पीछे से आकर टकराई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। नकारी के अनुसार, महावीर प्रसाद का परिवार पटना में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था।

इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र में उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक हाइवा के पिछले हिस्से में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद तेज धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी रौशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार के मलबे को काटकर घायलों और शवों को बाहर निकाला जा सका।

सभी हताहतों को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसबीएमसीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित किया। मृतकों की पहचान मां विद्या देवी और उनके पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई। वहीं, चंदन के पिता महावीर प्रसाद और उनकी पत्नी अंकिता देवी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।

परिजनों का कहना है कि दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ड्राइवर को नींद आना या तेज रफ्तार होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Hazaribagh , Jharkhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD