Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खनौरी में 14 करोड़ रुपये की लागत से लगाया जाएगा पीने योग्य स्वच्छ नहरी पानी का प्रोजेक्ट : बरिंदर गोयल

कहा, खनौरी में बिजली समस्या के स्थायी समाधान के लिए नया बिजली ग्रिड बनेगा

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP Punjab, Khanauri, Sangrur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

खनौरी/संगरूर , 26 Apr 2026

Last updated on: Apr 27, 2026, 12:55 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने खनौरी निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए घोषणा की कि खनौरी के लिए 14 करोड़ रुपये खर्च कर पीने योग्य स्वच्छ नहरी पानी का प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने खनौरी को हमेशा नजरअंदाज किया और यहां के लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया, जबकि मान सरकार ने खनौरी वासियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया है।

आज खनौरी में 1.2 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अमृत-02 योजना के तहत खनौरी के लोगों को भाखड़ा नहर से पानी लेकर उसे शुद्ध कर 24 घंटे, सातों दिन पीने योग्य स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है और कुछ ही दिनों में इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बरिंदर गोयल ने गलियों, नालियों और अन्य कार्यों के साथ-साथ इस अवसर पर गौशाला के सामने पार्क में 31 लाख रुपये की लागत से नया ट्यूबवेल लगाने का काम भी शुरू करवाया। 

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि खनौरी में बिजली आपूर्ति की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नया बिजली ग्रिड भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मंजूर कर दिया गया है और इसके लिए डेढ़ किला जमीन की पहचान कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले यहां शेरगढ़ गांव के बिजली घर से आपूर्ति की जाती थी, जिसके कारण फसल सीजन के दौरान लोगों को भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ता था। 

उन्होंने अफसोस जताया कि पिछली सरकारों ने खनौरी की इन बुनियादी समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया। बरिंदर गोयल ने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में खनौरी के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। 

इसके अलावा यहां के लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए खनौरी के सिविल अस्पताल को लहरा में नए शुरू हो रहे मेडिकल कॉलेज से जोड़ा गया है, जिससे लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त यहां लड़कियों की शिक्षा के लिए सरकारी कॉलेज खोलने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। 

इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, कार्य साधक अधिकारी बरजिंदर सिंह सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP Punjab , Khanauri , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD