Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

वैभव के शतक पर भारी पड़ी ईशान-अभिषेक की पारी, एसआरएच ने आरआर को 5 विकेट से हराया

Ishan Kishan, Sports News, Cricket, IPl, IPl 2026, Sunrisers Hyderabad, Rajasthan Royals, Jaipur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 25 Apr 2026

Last updated on: Apr 26, 2026, 16:40 IST

आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 5 विकेट से हराया। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में आरआर से मिले 229 रनों के लक्ष्य को एसआरएच ने 5 विकेट खोकर 18.3 ओवर में हासिल कर लिया। यह सनराइजर्स हैदराबाद की इस सीजन की पांचवीं जीत है।

राजस्थान रॉयल्स से मिले 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ट्रेविस हेड 5 गेंदों में महज 6 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए महज 55 गेंदों में 132 रनों की साझेदारी निभाई।

अभिषेक ने 29 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए। वहीं, ईशान ने 31 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ईशान ने 11 चौके और 3 छक्के लगाए। अभिषेक-ईशान के पवेलियन लौटने के बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम की नैया को पार लगाने का जिम्मा उठाया।

दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 31 गेंदों में 53 रनों की अहम साझेदारी निभाई। नीतीश 18 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। क्लासेन ने 24 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। सलिल अरोड़ा 8 और अनिकेत वर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।

वहीं, फरेरा ने एक विकेट निकाला। इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 220 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल (10 रन) के सस्ते में आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 112 रन जोड़े। जुरेल ने 35 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली।

 वहीं, वैभव ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 36 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। वैभव ने 37 गेंदों में 103 रनों की लाजवाब पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 12 छक्के लगाए। रियान पराग 7 रन ही बना सके, जबकि डोनोवन फेरेरा ने 16 गेंदों में 33 रन बनाए।

शिमरोन हेटमायर 10 गेंदों में 11 रन बनाकर प्रफुल्ल हिंगे का शिकार बने। जडेजा 4 और आर्चर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में एसआरएच की ओर से ईशान मलिंगा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि प्रफुल्ल, कमिंस और नीतीश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन की तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

 

Tags: Ishan Kishan , Sports News , Cricket , IPl , IPl 2026 , Sunrisers Hyderabad , Rajasthan Royals , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD