Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बगलामुखी जयंती पर कोटला मंदिर में नतमस्तक हुए केवल सिंह पठानिया

प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शाहपुर , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 13:54 IST

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज कोटला स्थित प्राचीन बगलामुखी मंदिर में बगलामुखी जयंती के पावन अवसर पर मां बगलामुखी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की। 

उन्होंने कहा कि मां बगलामुखी की आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा समाज में शांति, सद्भाव और एकता को बल मिलता है। उन्होंने कामना की कि माता की कृपा से हिमाचल प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे और प्रदेश में समृद्धि का वातावरण बना रहे।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी आस्था का मूल आधार हैं और ऐसे पावन अवसर समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं।  उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमें आपसी भाईचारे, सहयोग और सद्भाव का संदेश देती हैं, जिन्हें हमें सहेजकर आगे बढ़ाना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और सभी को बगलामुखी जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पटाकू सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD