Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

 

पंजाब सरकार एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं के समाधान के लिए महीने में दो बैठकें करेगी : डॉ. रवजोत सिंह

हर महीने के दूसरे बुधवार को ऑनलाइन बैठक और महीने में एक बार डिवीजन स्तर पर होगी बैठक

Dr Ravjot Singh, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 13:39 IST

पंजाब सरकार ने विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महीने में दो एनआरआई बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया है। आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के उपरांत यह जानकारी देते हुए एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि हर महीने के दूसरे बुधवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाएगी, जबकि महीने में एक बार डिवीजन स्तर पर भौतिक/ फिजिकल बैठक होगी।

एनआरआई मंत्री ने बताया कि ये बैठकें मालवा-1, मालवा-2, माझा और दोआबा डिवीजनों के अनुसार आयोजित की जाएंगी, ताकि हर क्षेत्र के एनआरआई पंजाबी अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकें और उनका समाधान प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बैठक के लिए आवेदन निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले तक स्वीकार किए जाएंगे और बैठक वाले दिन ही उनका निपटारा किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य एनआरआई पंजाबियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर एनआरआई मामलों के सचिव श्री वी.एन. जाडे, जालंधर के डिविजनल कमिश्नर एवं सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव श्री रामवीर, विशेष सचिव एनआरआई मामले श्रीमती अमनदीप कौर, एडीजीपी एनआरआई मामले श्री आर.के. जैसवाल तथा एआईजी श्री अजिंदर सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD