Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ओडिशा का 2030 तक 100 एमटीपीए स्टील उत्पादन का लक्ष्य : मोहन चरण माझी

Mohan Charan Majhi, BJP Odisha, Chief Minister of Odisha, Odisha, Bhubaneswar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 12:38 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को कहा कि ओडिशा, अपने संसाधनों, नीतिगत ढांचे, बुनियादी ढांचे और कार्यान्वयन के बल पर 2030 तक प्रति वर्ष 100 मिलियन टन (एमटीपीए) स्टील का उत्पादन करने के लिए प्रतिबद्ध है। संबलपुर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि जेएसडब्ल्यू स्टील और जेएफई स्टील कॉरपोरेशन के बीच यह साझेदारी ओडिशा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो इसे केवल लौह-अयस्क उत्पादक से बदलकर उच्च-मूल्य वाले स्टील निर्माण के केंद्र में तब्दील करेगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, यह ओडिशा में अब तक का सबसे बड़ा एकल जापानी निवेश है, जिसकी राशि 15,000 करोड़ रुपए है। यह निवेश जेएसडब्ल्यू स्टील की मौजूदा क्षमता को 10 एमटीपीए (मिलियन टन प्रति वर्ष) तक और बढ़ाएगा, जिससे वैश्विक स्टील बाजार में ओडिशा की उपस्थिति और मजबूत होगी।

सीएम मोहन चरण माझी ने कहा, "मैं ओडिशा के दीर्घकालिक औद्योगिक दृष्टिकोण को दोहराता हूं। हम 2030 तक 100 एमटीपीए स्टील का उत्पादन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह एक रणनीतिक प्रतिबद्धता है, जिसे संसाधनों, नीतियों, बुनियादी ढांचे और सटीक क्रियान्वयन का पूरा समर्थन प्राप्त है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में राज्य प्रति वर्ष लगभग 40 मिलियन टन स्टील का उत्पादन करता है।

बुनियादी ढांचे के विकास और डाउनस्ट्रीम उद्योगों में तेजी के कारण घरेलू और निर्यात की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए राज्य अब 100 मिलियन टन प्रति वर्ष के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। यह निवेश राज्य की उत्पादन क्षमता को और बढ़ाएगा। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बरगढ़ और देवगढ़ मिलकर 'संबलपुर विकास गलियारा' का निर्माण करेंगे, ठीक उसी तरह जैसे राज्य की राजधानी के आसपास का क्षेत्र विकसित हुआ है।

इस पहल के माध्यम से विभिन्न उद्योग एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे, जिससे 2 लाख से अधिक रोज़गार के अवसर पैदा होने की संभावना है। इस अवसर पर, सीएम माझी ने कहा कि जेएसडब्ल्यू और जेएफई के बीच हुई यह साझेदारी, उन्नत जापानी तकनीक और परिचालन विशेषज्ञता के उपयोग से, उच्च-श्रेणी और विशेष प्रकार के स्टील के उत्पादन में ओडिशा की क्षमताओं को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

जेएसडब्ल्यू और जेएफई के इस संयुक्त उद्यम में कुल मिलाकर 30,000 करोड़ रुपए से अधिक के अनुमानित निवेश की आवश्यकता होगी। जैसे-जैसे राज्य हाई-एंड स्टील उत्पादन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, मुख्यमंत्री ने जेएफई की विशेषज्ञता के रणनीतिक महत्व पर जोर दिया। जेएफई को ओडिशा में अपने विस्तार के लिए आमंत्रित करते हुए, मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से अपने गृह जिले केओनझर में निवेश करने की अपील की। 

उन्होंने इसके पीछे के कारणों के रूप में उच्च-गुणवत्ता वाले लौह अयस्क तक सीधी पहुंच, कम लॉजिस्टिक्स लागत, प्रमुख औद्योगिक गलियारों से निकटता और लगातार बेहतर हो रहे बुनियादी ढांचे का हवाला दिया, जिनके चलते यहां कुल उत्पादन लागत 50 प्रतिशत तक कम हो सकती है। उन्होंने रणनीतिक निवेशों के लिए त्वरित सुविधा और प्रोत्साहन-संबंधी सहयोग का आश्वासन दिया।

 

Tags: Mohan Charan Majhi , BJP Odisha , Chief Minister of Odisha , Odisha , Bhubaneswar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD