Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा के सामने झुकने वाले सांसदों ने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी की : मनीष सिसोदिया

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 12:28 IST

आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कई सांसदों के साथ पार्टी का दामन छोड़कर आप को बड़ा झटका दिया है। चड्डा के इस फैसले पर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक्स पोस्ट में लिखा, "तीन दिन से गुजरात में हूं, जिस समय गुजरात में हजारों कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर, सारे खतरे और भाजपा की धमकियां झेलकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए खून-पसीना बहा रहे हैं, उसी समय कुछ गद्दारों ने पंजाब के कार्यकर्ताओं के खून-पसीने की कमाई का सौदा कर लिया।"

सिसोदिया ने आगे कहा, "जो राज्यसभा सदस्य आज भाजपा के सामने झुक गए, अपनी निजी मजबूरियों, डर और लालच के कारण जिन्होंने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी की है, उन्हें पता होना चाहिए कि पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करता है।" पार्टी की पंजाब इकाई के महासचिव बलतेज पन्नू ने कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी को कमजोर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का सुनियोजित तरीके से इस्तेमाल कर रही है और इसके लिए वह पार्टी में दलबदल करवा रही है।

उन्होंने अमित शाह के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्रीय लीडरशिप पर इस योजना को अंजाम देने के लिए राघव चड्ढा को एक औजार के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 'ऑपरेशन लोटस', घटिया राजनीति का खेल और पंजाब सरकार के अच्छे कामों को रोकने का षड्यंत्र है।

आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सात सांसद तोड़कर भाजपा में शामिल किए गए। इन सातों नामों को पंजाब की जनता को याद रखना चाहिए। पंजाब की जनता इन लोगों को माफ नहीं करेगी। राघव चड्डा को पार्टी ने विधायक और सांसद बनाया। पंजाब की जनता ने प्यार देकर राज्यसभा में पहुंचाया। अब भाजपा की गोद में जा बैठे।

उन्होंने भाजपा पर आजादी के बाद देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में संगठित भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। ऐसे में भाजपा में जाकर कोई देश की आवाज को कैसे उठाएगा। भाजपा पंजाब के लोगों को धोखा देने और भगवंत मान सरकार के जनहितैषी कामों को रोकने के लिए 'ऑपरेशन लोटस' चला रही है।

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD