Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्यार की धुन सुनाने आ गए सोनू निगम और सुनिधि चौहान, रिलीज हुआ कपिल शर्मा की फिल्म का नया गाना

Kapil Sharma, Dadi Ki Shaadi, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 16:32 IST

मशहूर कामेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा आगामी कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दादी की शादी' से धमाल मचाने को तैयार हैं। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म का नया रोमांटिक सॉन्ग 'सुनो ना दिल' रिलीज कर दिया है। मेकर्स ने गाने का क्लिप इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "जब हम प्यार में पड़ते हैं, तो सिर्फ अपने दिल की सुनते हैं।

सोनू और सुनिधि हमें यही याद दिलाने आए हैं। 'सुनो ना दिल' गाना अब रिलीज हो चुका है।" गाना इतना जबरदस्त है कि इसे फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 'सुनो ना दिल' एक मधुर और सुकून देने वाला गीत है, जो सीधे दिल को छूता है। गाने के बोल और संगीत को इस तरह पिरोया गया है कि हर किसी को प्यार के शुरुआती दिनों की याद दिला देगा।

गाने में कपिल और मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सादिया खातिब की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी गायिकी है। गाने को भारतीय संगीत जगत के दो दिग्गज गायक सोनू निगम और गायिका सुनिधि चौहान ने मिलकर गाया है। लंबे समय बाद इन दोनों गायकों की जुगलबंदी एक रोमांटिक ट्रैक में सुनने को मिल रही है, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

फिल्म 'दादी की शादी' काफी अलग और दिलचस्प होने वाली है। इस फिल्म में रिद्धिमा, नीतू कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। हालांकि, हालिया रिलीज गाना 'सेंटी' में रिद्धिमा की बेटी समारा साहनी भी नजर आईं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर काफी खलबली मच गई थी। फैंय कयास लगा रहे हैं कि क्या समारा भी इस फिल्म में भूमिका निभाएंगी।

हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आशीष आर. मोहन की निर्देशित फिल्म 'दादी की शादी' पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें हंसी और मस्ती देखने को मिलेगी। इसमें कपिल शर्मा और नीतू कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिद्धिमा के अलावा, सदिया खतीब, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सरथ कुमार, निखत हेगड़े और तेजस्विनी कोल्हापुरे सहित कई सहायक कलाकार शामिल हैं। यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Kapil Sharma , Dadi Ki Shaadi , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD