Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में 251–300 रैंक बैंड प्राप्त किया

टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में सीयू पंजाब सहित भारत के 6 केंद्रीय विश्वविद्यालय एशिया के शीर्ष 300 उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

बठिंडा , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 16:21 IST

केंद्रीय पंजाब विश्वविद्यालय (सीयू पंजाब) ने प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में 251–300 रैंक बैंड प्राप्त कर एशियाई शैक्षणिक परिदृश्य में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। सीयू पंजाब सहित भारत के कुल 6 केंद्रीय विश्वविद्यालयों को एशिया के शीर्ष 300 उच्च शिक्षण संस्थानों की सूची में स्थान मिला है। 

सीयू पंजाब को 40.2–42.7 का समग्र स्कोर प्राप्त हुआ है, साथ ही 69.0 का उल्लेखनीय रिसर्च क्वालिटी स्कोर भी हासिल हुआ है। उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन पाँच प्रमुख मानकों—टीचिंग, रिसर्च एनवायरनमेंट, रिसर्च क्वालिटी, इंडस्ट्री और इंटरनेशनल आउटलुक—के आधार पर किया गया, जिन सभी में केंद्रीय पंजाब विश्वविद्यालय ने सराहनीय प्रदर्शन किया है।

विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) रैंकिंग्स के पूर्व संस्करणों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की हैं। जनवरी 2026 में जारी टीएचई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026 में विश्वविद्यालय ने मेडिसिन एंड हेल्थ में 251–300, फिजिकल साइंसेज में 401–500 तथा लाइफ साइंसेज में 601–800 रैंक बैंड प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, नवंबर 2025 में जारी टीएचई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में विश्वविद्यालय ने वैश्विक स्तर पर 601–800 रैंक बैंड बनाए रखा। 

राष्ट्रीय स्तर पर भी विश्वविद्यालय ने निरंतर प्रगति करते हुए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 में 77वां स्थान प्राप्त किया है तथा अन्य राष्ट्रीय रैंकिंग्स में भी अपनी स्थिति में सुधार किया है। हाल ही में प्रकाशित टीएचई एशिया रैंकिंग्स 2026 में केंद्रीय पंजाब विश्वविद्यालय सहित भारत के 31 उच्च शिक्षण संस्थानों—जिनमें आईआईटी और एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं—को एशिया के शीर्ष 300 संस्थानों में स्थान दिया गया है।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति आचार्य राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि केंद्रीय पंजाब विश्वविद्यालय का टीएचई एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में 205–300 रैंक बैंड में शामिल होना अत्यंत गर्व का विषय है। विश्वविद्यालय के शोध उत्पादन और उद्धरण प्रभाव में निरंतर वृद्धि उसके शोध पारिस्थितिकी तंत्र की गुणवत्ता और मजबूती को दर्शाती है, जिसे इन रैंकिंग्स में मान्यता मिली है। 

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और सभी हितधारकों के सतत प्रयासों का परिणाम है, जो उच्च शिक्षा और शोध में उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करती है। टीएचई एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय का सराहनीय प्रदर्शन उसके बढ़ते शैक्षणिक स्तर, शोध उत्कृष्टता और वैश्विक मंच पर प्रभावशाली एवं उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD