Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

मंडियों में सुविधाओं और खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे जय कृष्ण सिंह रौड़ी

किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी: डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी

Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, AAP Punjab, Hoshiarpur, Garhshankar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर/गढ़शंकर , 23 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 13:49 IST

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर से विधायक स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज अपने हल्के की विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा कर वहां चल रही सुविधाओं और खरीद व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अनाज मंडी महिंगरोवाल, माहिलपुर और मोरांवाली का दौरा कर मौके की स्थिति का आकलन किया। 

उन्होंने मंडियों में मौजूद किसानों से बातचीत कर उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। डिप्टी स्पीकर ने स्पष्ट किया कि किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और इसके लिए मंडियों में सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल की तौल, लिफ्टिंग और भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। साथ ही मंडियों में सफाई, पेयजल, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

स.रौड़ी ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मंडियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि फसल की समय पर खरीद और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं, ताकि किसानों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंडी बोर्ड के कर्मचारी और क्षेत्र के नेता भी मौजूद थे।

 

Tags: Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , AAP Punjab , Hoshiarpur , Garhshankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD