Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महाराष्ट्र के भंडारा में सड़क हादसे में 5 की मौत, दो लोग गंभीर

Tragedy, Road Accident, Bhandara, Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भंडारा , 23 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 13:27 IST

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बारातियों से भरी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पवनी तालुका के सौंदड़ इलाके में हुआ, जो अड्याल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। बताया जा रहा है कि बाराती शादी समारोह से लौट रहे थे।

वे कोंढा गांव से अड्याल की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, वैन में कुल 9 लोग सवार थे। हादसे में चार महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, वैन का टायर फटने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गया, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।

घटना की सूचना मिलते ही अड्याल पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए भंडारा भेजा गया है, जबकि दो नाबालिगों का इलाज अड्याल के ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। अड्याल पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इसके साथ ही, महाराष्ट्र के लातूर जिले में भीषण गर्मी के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पशुशाला में लगी आग से सात पशुओं की जलकर मौत हो गई। इस घटना में किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, लातूर के जानवळ स्थित नांदगांव रोड के पास रहने वाले किसान ज्ञानोबा नारायण भोजने के खेत में अचानक आग लग गई।

भीषण गर्मी के कारण पशुशाला में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से कुल सात पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही खेती में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जलकर राख हो गए। घटना के बाद किसान ज्ञानोबा भोजने ने प्रशासन से तत्काल सहायता की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि इस हादसे से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और सरकार से जल्द मुआवजा मिलना चाहिए।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Bhandara , Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD