Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनीस बज्मी की अगली फिल्म में अक्षय कुमार की वापसी, विद्या के साथ जमेगी जोड़ी

Akshay Kumar, Vidya Balan, Anees Bazmee, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 13:23 IST

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी अनटाइटल्ड फिल्म के लिए निर्देशक अनीस बज्मी के साथ हाथ मिलाया है। कॉमेडी-एक्शन फिल्म में अभिनेता के साथ विद्या बालन और राशि खन्ना भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। गुरुवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि वे अगले शेड्यूल के लिए केरल जा रहे हैं। अभिनेता ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अभिनेत्री विद्या बालन के साथ नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दोनों स्टार्स को प्राइवेट प्लेन में सवार होते देखा जा सकता है। अक्षय और विद्या की केमिस्ट्री वीडियो में साफ झलक रही है, जहां अक्षय, विद्या का हाथ थामकर उन्हें प्लेन के अंदर ले जा रहे हैं। अभिनेता ने वीडियो के साथ लिखा, "अगला पड़ाव। भगवान की अपनी धरती, खूबसूरत केरल। मैं अनीस बज्मी की अगली फिल्म में चौथी बार शानदार विद्या बालन के साथ काम कर रहा हूं और उम्मीद है कि हमारी जोड़ी का यह लकी चार्म ऐसे ही बना रहे।"

अभिनेता का यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अक्षय के इंडस्ट्री के दोस्त कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेता विनीत कुमार ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, जबकि अभिनेता सिद्धांत कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ओजी मंजुलिका, फिल्म भूलभुलैया के डॉ. आदित्य श्रीवास्तव के साथ।" इससे पहले यह जोड़ी 'भूलभुलैया', 'हे बेबी' और 'मिशन मंगल' जैसी सफल फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। 

सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थीं। अनीज बज्मी की यह फिल्म एक्शन-कॉमेडी से भरपूर होगी। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म के नाम और अन्य जानकारी अभी नहीं दी है, जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ेगी, इस प्रोजेक्ट की कास्ट और क्रू के बारे में जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। इस फिल्म के जरिए अनीस और अक्षय लंबे अंतराल के बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। इन दोनों ने पहले 'सिंह इज किंग', 'वेलकम' और 'थैंक यू' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

 

Tags: Akshay Kumar , Vidya Balan , Anees Bazmee , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD