Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सावनी फसल धान की रोपाई के लिए 86 प्रतिशत नहरी पानी से सिंचाई कर मान सरकार रचेगी इतिहास : कुलदीप सिंह धालीवाल

धालीवाल ने 85 लाख रुपये की लागत से 24 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए रखे शिलान्यास

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP Punjab, Ajnala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर/अजनाला , 23 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 10:46 IST

आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, विधायक और पूर्व मंत्री पंजाब कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मंडियों में पहुंच रही रबी की मुख्य फसल गेहूं के एक-एक दाने की लगातार सरकारी खरीद की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी है। इसके साथ ही अब अन्न उत्पादकों/किसानों की अगली चिंता सावनी की मुख्य फसल धान/परमल/बासमती की सिंचाई और रासायनिक खादों की जरूरतों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से मान सरकार ने चार वर्षों में 6700 करोड़ रुपये की लागत से नहरों, खालों और राजबहाओं का नवीनीकरण कर भूमिगत जल की बचत के लिए पंजाब के इतिहास में एक नया क्रांतिकारी मील का पत्थर स्थापित किया है। मान सरकार के कार्यभार संभालने से पहले लगभग 76 लाख एकड़ क्षेत्र में से केवल 21 प्रतिशत क्षेत्र की सिंचाई नहरी पानी से होती थी, जबकि इस बार सावनी फसल में 86 प्रतिशत क्षेत्र को नहरी पानी से सिंचित करने का लक्ष्य हासिल किया जा रहा है। पिछली सावनी फसल में मान सरकार ने 76 प्रतिशत क्षेत्र की सिंचाई का लक्ष्य प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया था।

श्री धालीवाल ने आज ये विचार लगभग 85 लाख रुपये की लागत से हलके के गांव हाशमपुरा से बरलास तक 6 किलोमीटर लंबी तथा रामदास से गालब तक 18 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण कार्यों के शिलान्यास अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए और मौके पर मौजूद किसानों की समस्याएं सुनते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नहरी पानी से सिंचाई बढ़ने के कारण भूमिगत जल स्तर में सुधार हुआ है, जिसकी प्रशंसा लोकसभा सत्र में केंद्रीय जल मंत्री द्वारा भी की गई और अन्य राज्यों को पंजाब की इस नीति से प्रेरणा लेने की सलाह दी गई। लेकिन अन्य मुद्दों की तरह पानी के मामले में भी केंद्र सरकार का पंजाब के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया जारी है।

उन्होंने कहा कि 1920 के दशक में बीकानेर रियासत, संयुक्त पंजाब और उस समय की ब्रिटिश सरकार के बीच हुए समझौते के तहत 1960 तक फिरोजपुर नहरी फीडर से जाने वाले पानी के बदले राजस्थान सरकार पंजाब को प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देती रही। लेकिन 1960 से मार्च 2022 तक पंजाब में रही पिछली सरकारों की कथित लापरवाही के कारण यह मुआवजा बंद हो गया।

अब राजस्थान द्वारा 1960 के बाद उपयोग किए गए पानी के बदले लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपये के मुआवजे को प्राप्त करने के लिए मान सरकार ने कार्रवाई शुरू की है, लेकिन केंद्र सरकार से इसमें कोई सहयोग नहीं मिल रहा। हरियाणा के लिए एसवाईएल नहर की खुदाई रोकने और बीबीएमबी में पंजाब के पानी के अधिकारों को लेकर भी केंद्र से न्याय नहीं मिला।

उन्होंने ऐलान किया कि कृषि प्रधान राज्य पंजाब के पास अन्य राज्यों को देने के लिए पानी की एक बूंद भी अतिरिक्त नहीं है और मान सरकार पानी की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है। पानी की सुरक्षा के लिए मान सरकार ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से विधायी, न्यायिक और सड़क स्तर पर संघर्ष छेड़ा हुआ है। 

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP Punjab , Ajnala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD