Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बद्रीनाथ धाम पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से की प्रथम आराधना

Pushkar Singh Dhami, Chief Minister of Uttarakhand, BJP Uttarakhand, Shri Badrinath Dham, Char Dham Yatra, Chamoli
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चमोली , 23 Apr 2026

Last updated on: Apr 23, 2026, 16:03 IST

भू-वैकुंठ बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधिविधान के साथ खोले गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान श्री हरि विष्णु के स्वरूप बद्री विशाल का वंदन किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से श्री हरि विष्णु की प्रथम पूजा की और सम्पूर्ण विधि विधान के साथ श्री बदरी विशाल का वंदन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगल हेतु प्रार्थना की। सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "श्री बदरीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन के साथ ही पावन चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो चुका है।

देवभूमि उत्तराखंड में देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सहज यात्रा अनुभव प्रदान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।" एक अन्य पोस्ट में सीएम धामी ने कहा, "भगवान श्रीहरि विष्णु की पवित्र भूमि श्री बदरीनाथ धाम के कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

हिमालय की गोद में स्थित यह दिव्य धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। इस पावन अवसर पर अलौकिक भक्ति, दिव्य ऊर्जा और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति ने मन को भावविभोर कर दिया।" गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को केदारनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे।

इसके साथ ही चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत पूरी तरह विधिवत हो चुकी है। इस साल यात्रा का पूरा कार्यक्रम पहले ही तय कर दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री धाम 19 अप्रैल से 11 नवंबर तक खुला रहेगा, जबकि गंगोत्री धाम 19 अप्रैल से 10 नवंबर तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल से 11 नवंबर तक खुले रहेंगे। इसके बाद बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल से 13 नवंबर तक भक्तों के लिए दर्शनार्थ खुला रहेगा।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Chief Minister of Uttarakhand , BJP Uttarakhand , Shri Badrinath Dham , Char Dham Yatra , Chamoli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD