Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लाल चंद कटारूचक्क गुरदासपुर के अनाज मंडी पहुंचे - गेहूं खरीद व्यवस्था का लिया जायजा

प्रदेश भर में 57 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद और 7109 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है : लाल चंद कटारूचक्क

Lal Chand Kataruchak, AAP Punjab, Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 23, 2026, 09:41 IST

पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क आज गुरदासपुर अनाज मंडी पहुंचे और गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर हलका इंचार्ज गुरदासपुर रमन बहल, हलका इंचार्ज दीनानगर समशेर सिंह, श्रीमती अनुप्रीत कौर एसडीएम गुरदासपुर, भारत भूषण शर्मा चेयरमैन मार्केट कमेटी गुरदासपुर और श्रीमती रजनीश कौर डिप्टी डायरेक्टर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग भी मौजूद थीं।

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गेहूं का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अब तक 61 लाख मीट्रिक टन फसल मंडियों में पहुंची है, जिसमें से 57 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद और 7109 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि बीते कल रिकॉर्ड 12 लाख मीट्रिक टन फसल मंडियों में पहुंची थी। उन्होंने कहा कि गेहूं के आगमन में तेजी आई है और पंजाब भर की मंडियों में रोजाना बड़ी संख्या में फसल पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सुचारू रूप से प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे रोजाना विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों में जाकर खरीद प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई पेश न आए।

श्री कटारूचक्क ने आगे कहा कि इस सीजन में प्रदेश का 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से भी बातचीत की। गुरदासपुर अनाज मंडी में फसल लेकर पहुंचे गांव बाहिया के किसान हरजिंदर सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि आज सुबह गेहूं लेकर आए थे और आते ही आज ही उनकी ढेरी खरीद ली गई और 24 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान करने का वादा पंजाब सरकार द्वारा निभाया जा रहा है ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने मंडियों में बारदाने की उपलब्धता, लिफ्टिंग, साफ-सफाई और किसानों के लिए पीने के पानी, छाया आदि के प्रबंधों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और लिफ्टिंग का काम तेजी से निपटाया जाए।

गौरतलब है कि गुरदासपुर जिले के अंदर 1 लाख 69 हजार 195 मीट्रिक टन फसल की खरीद (21 अप्रैल तक) की जा चुकी है और किसानों को 267 करोड़ 60 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस अवसर पर एडवोकेट सुच्चा सिंह मुल्तानी सदस्य जिला परिषद, अमनजोत सिंह डी.एफ.एस.सी गुरदासपुर, जसविंदर सिंह जिला मंडी अधिकारी, विजय कुमार डी.डी.एम, गगन महाजन, व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी महाजन, हितेश महाजन और किसान, मजदूर एवं आढ़ती उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP Punjab , Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD