Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

'स्टिल अलाइव' मेरे जीवन का सबसे सच्चा और दिल से बनाया गया काम है : समय रैना

Samay Raina, Comedian, Standup Comedian, Still Alive, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 15:36 IST

स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके समय रैना इन दिनों अपने कॉमेडी स्पेशल शो 'स्टिल अलाइव' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो को दुनिया भर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रहा है। साथ ही इसने एक ग्लोबल रिकॉर्ड भी बनाया है। दरअसल, यह शो अब दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला फुल-लेंथ स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल बन चुका है।

इस पर समय रैना ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे सच्चा और दिल से बनाया गया काम है। 'स्टिल अलाइव' को 7 अप्रैल 2026 को रिलीज किया गया था। रिलीज होते ही इस शो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। महज 24 घंटे के अंदर इस कॉमेडी स्पेशल को 22 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। इतने कम समय में किसी फुल-लेंथ स्टैंड-अप शो के लिए ये व्यूज हासिल करना बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

इसके बाद यह शो लगातार रिकॉर्ड तोड़ता गया। रिलीज के एक हफ्ते के भीतर ही इसके व्यूज 48 मिलियन के पार पहुंच गए। अब यह आंकड़ा 53.4 मिलियन से ज्यादा हो चुका है। इसी के साथ यह दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल बन गया है। इस पर समय रैना ने कहा, ''स्टिल अलाइव' दिल से बनाई सबसे ईमानदार चीज है।

मैं हर एक व्यू का श्रेय उन लोगों को देता हूं, जिन्होंने कभी भी मेरा साथ नहीं छोड़ा।" इस कॉमेडी स्पेशल में समय रैना ने अपनी जिंदगी के अनुभवों को बेहद खुलकर लोगों के सामने रखा है। शो में उन्होंने अपने संघर्ष, मुश्किल हालात और विवादों के बाद की जिंदगी को अपने खास अंदाज में पेश किया है। दरअसल, 'स्टिल अलाइव' उस बड़े विवाद के करीब एक साल बाद आया, जिसने समय रैना को सुर्खियों में ला दिया था।

उनके शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड में पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के एक कमेंट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और देखते ही देखते मामला काफी बढ़ गया। कई राज्यों में एफआईआर दर्ज की गईं। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग और महाराष्ट्र साइबर सेल ने भी मामले में जांच शुरू कर दी थी।

यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। विवाद बढ़ने के बाद समय रैना ने अपने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए थे। उन्होंने जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने कई घंटों तक पूछताछ के लिए भी जाना पड़ा था। हालांकि इन सब मुश्किलों के बावजूद समय रैना ने हार नहीं मानी।

अगस्त 2025 में उन्होंने फिर से स्टेज पर वापसी की और 'स्टिल अलाइव एंज अनफिल्टर्ड' नाम से अपना नया टूर शुरू किया। इस टूर की शुरुआत बेंगलुरु और दिल्ली के बड़े कार्यक्रमों से हुई। इसके बाद उन्होंने यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी अपने शो किए। विदेशों में भी लोगों ने उनके कॉमेडी शो को खूब पसंद किया।

 

Tags: Samay Raina , Comedian , Standup Comedian , Still Alive , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD