Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों की जांच

12 स्कूल बसों के काटे गए चालान

Safe School Vahan Policy, School, School Bus, Transport, School Buses, Safe School Transport Policy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 13:28 IST

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिला होशियारपुर में स्कूल बसों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत 16 अप्रैल को ब्लॉक टांडा तथा 20 अप्रैल को ब्लॉक हाजीपुर में विभिन्न स्कूलों की बसों की जांच की गई।

यह जांच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी निर्देशों तथा डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के आदेशों के अनुसार की गई। इस दौरान डीएवी स्कूल उड़मुड़ टांडा, विक्टोरिया इंटरनेशनल स्कूल टांडा, पर्ल इंटरनेशनल स्कूल हाजीपुर तथा कोहिनूर इंटरनेशनल स्कूल हाजीपुर की स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान कई बसों में गंभीर कमियां पाई गईं, जिनमें एक्सपायर फर्स्ट एड किट, लेडी अटेंडेंट का अभाव, बिना पासिंग, स्पीड गवर्नर न होना, इमरजेंसी एग्जिट की कमी, अग्निशमन यंत्र का न होना, सीसीटीवी कैमरों की अनुपस्थिति, बैठने की क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना तथा बीमा की कमी जैसी अनियमितताएं शामिल थीं।

ब्लॉक टांडा में कुल 31 स्कूल बसों की जांच की गई, जिनमें नियमों का उल्लंघन करने पर 9 बसों के चालान काटे गए। इस मौके पर जिला बाल सुरक्षा यूनिट की ओर से  रंजीत कौर (सोशल वर्कर), जसविंदर सिंह (केस वर्कर), शिक्षा विभाग से संदीप सिंह, तथा पुलिस विभाग से कुलवंत सिंह एएसआई और दर्शन सिंह एएसआई उपस्थित रहे।

इसी प्रकार ब्लॉक हाजीपुर में कुल 18 स्कूल बसों की जांच की गई और 3 बसों के चालान काटे गए। इस अवसर पर जिला बाल सुरक्षा यूनिट से रंजीत कौर, जसविंदर सिंह, पुलिस विभाग से अनु बडियाल लेडी कांस्टेबल, शिक्षा विभाग से जगदीश सिंह हेडमास्टर, तथा रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से अभिनेश कुमार सहित पूरी टीम मौजूद रही।

जांच टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों में सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के प्रति जागरूकता भी फैलाई गई। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस पॉलिसी के नियमों की अनदेखी करने वाली बसों में दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे जिले में लगातार जारी रहेगा।

टास्क फोर्स ने सभी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि बस चालकों का समय-समय पर मेडिकल चेकअप करवाया जाए, ड्राइवर और अटेंडेंट वर्दी में रहें, तथा छोटे बच्चों की बस में चढ़ने-उतरने के दौरान विशेष सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिन बसों में कमियां पाई गई हैं, उन्हें तुरंत दूर करने के निर्देश भी दिए गए।

 

Tags: Safe School Vahan Policy , School , School Bus , Transport , School Buses , Safe School Transport Policy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD