Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : ईशान मलिंगा-हर्ष दुबे का चला जादू, एसआरएच ने डीसी को 47 रनों से हराया

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Eshan Malinga, Harsh Dubey, Sunrisers Hyderabad, Delhi Capitals, Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 21 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 13:15 IST

आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 47 रनों से हराया। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच से मिले 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी। यह एसआरएच की इस सीजन की चौथी जीत है।

243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पथुम निसांका सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 86 रनों की अहम साझेदारी निभाई। राहुल 23 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए, वहीं नीतीश ने अर्धशतक लगाते हुए 30 गेंदों में 57 रन बनाए।

अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। डेविड मिलर को ईशान मलिंगा ने बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई। ट्रिस्टन स्टब्स अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, और वह 16 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। आशुतोष शर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, और वह 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

समीर रिजवी 28 गेंदों में 41 रन बनाकर हर्ष दुबे का शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान अक्षर पटेल सिर्फ 2 रन ही बना सके, तो लुंगी एनगिडी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। एसआरएच की ओर से गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

वहीं, हर्ष दुबे ने 2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट निकाले। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 242 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 97 रन जोड़े। हेड 26 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन और अभिषेक ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 79 रनों की साझेदारी निभाई।

ईशान 13 गेंदों में 25 रन बनाकर रनआउट हुए। हालांकि, अभिषेक ने एक छोर से अपनी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी और अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। अभिषेक ने 68 गेंदों का सामना करते हुए 135 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, हेनरिक क्लासेन 13 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद रहे। अभिषेक-क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 66 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। डीसी की ओर से गेंदबाजी में एकमात्र विकेट अक्षर पटेल को मिला। दिल्ली कैपिटल्स की यह इस सीजन की तीसरी हार है।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Eshan Malinga , Harsh Dubey , Sunrisers Hyderabad , Delhi Capitals , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD