Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरचंद सिंह बरसट ने पीएमबी कनेक्ट मोबाइल ऐप की लॉन्च

पंजाब मंडी बोर्ड ने डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ाया एक और बड़ा कदम, अब घर बैठे ही मिलेगी सारी जानकारी

Harchand Singh Barsat, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 21 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 13:03 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता और डिजिटलाइजेशन लाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की ओर से आज एक महत्वपूर्ण मोबाइल एप्लीकेशन 'पीएमबी कनेक्ट' लॉन्च की गई। पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान इस ऐप को लॉन्च करते हुए स. बरसट ने कहा कि यह कदम मंडी प्रणाली को डिजिटलाइज बनाने और इसे अधिक सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

इस ऐप के माध्यम से खेतीबाड़ी क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स, विशेष रूप से किसानों और लाइसेंस धारकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सारी जानकारी उपलब्ध होगी। इस अवसर पर स. हरचंद सिंह बरसट ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के यही प्रयास हैं कि किसानों को अपने कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। 

पीएमबी कनेक्ट मोबाइल ऐप इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। यह ऐप सिर्फ एक क्लिक के जरिए किसानों, लाइसेंस धारकों, मार्केट कमेटियों और मंडी बोर्ड के अधिकारियों को ऑनलाइन सेवाओं से जोड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत किसानों को मिलने वाली सुविधा है। 

अब किसान अपने सभी जे-फॉर्म एक ही जगह पर प्राप्त कर सकते हैं। वे इन्हें देख सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर साझा भी कर सकते हैं। इस सुविधा से किसानों की लाइसेंस धारकों और सरकारी दफ्तरों पर निर्भरता कम होगी, क्योंकि उनके पास अपने सभी रिकॉर्ड मोबाइल पर उपलब्ध होंगे। 

इसके अलावा लाइसेंस धारकों के लिए यह ऐप उनके व्यवसाय को आसान बनाएगी। वे अपने लाइसेंस की अवधि, नवीनीकरण और अन्य संबंधित जानकारी एक क्लिक से हासिल कर सकेंगे। इसके साथ ही यह ऐप अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी बहुत लाभदायक है। राज्य की सीमाओं पर फसल की आमद की जांच के दौरान यह ऐप अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

मंडी बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी इस ऐप के माध्यम से लाइसेंस धारक की जानकारी तुरंत चेक कर सकते हैं। मंडी बोर्ड का फील्ड स्टाफ, जो रोजाना मंडी में फसल की आमद, खरीद और उठान की रिपोर्ट करता है, वह भी अब किसी भी स्थान पर बैठकर अपनी रिपोर्ट भेज सकता है। इससे डाटा प्रोसेसिंग तेज होगी और मुख्य कार्यालय तक समय पर जानकारी पहुंचेगी।

स. बरसट ने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड की यह ऐप राज्य में खेतीबाड़ी मंडीकरण के ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह ऐप जहां समय की बचत करेगी, वहीं काम की गति को भी बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर 'पीएमबी कनेक्ट' (PMB Connect) नाम से उपलब्ध है। 

उन्होंने सभी स्टेकहोल्डरों से अपील की कि वे इस ऐप को अधिक से अधिक डाउनलोड करें ताकि सरकारी सेवाओं का लाभ सीधा उन तक पहुंच सके। इस अवसर पर इंजीनियर-इन-चीफ जतिंदर सिंह भंगू, संयुक्त सचिव हरजीत सिंह संधू, मुख्य इंजीनियर गुरिंदर सिंह चीमा, मुख्य इंजीनियर अमनदीप सिंह, डी.जी.एम. मनिंदरजीत सिंह बेदी, डी.जी.एम. प्रीत कंवर सिंह बराड़, डी.जी.एम. मुकेश कुमार कैले, डी.जी.एम. अमनदीप सिंह संधू, सिस्टम एनालिस्ट नितिन बंसल सहित बोर्ड के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD