Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

वरजीत वालिया बने सुरजीत हॉकी सोसायटी के 22वें अध्यक्ष

हॉकी के विकास के लिए जिला प्रशासन सुसाइटी को देगा पूरा सहयोग : डी.सी. वरजीत वालिया

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 21 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 12:53 IST

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, आई.ए.एस., को वर्ष 1984 में ओलंपियन सुरजीत सिंह रंधावा (पूर्व कप्तान, भारतीय हॉकी टीम) की स्मृति में स्थापित सुरजीत हॉकी सोसायटी का 22वां अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री लेख राज नैयर, आई.आर.एस. (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान सोसायटी के संविधान के अनुसार लिया गया। 

इस अवसर पर पूर्व डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री हिमांशु अग्रवाल द्वारा सोसायटी के प्रति दी गई सेवाओं की सराहना भी की गई। सोसायटी के सीईओ श्री इकबाल सिंह संधू, पी.सी.एस. (सेवानिवृत्त) ने बताया कि बैठक के उपरांत कोर कमेटी ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया से भेंट की। 

इस दौरान उन्हें सोसायटी की गतिविधियों, सुरजीत हॉकी अकादमी के कार्यों तथा 43वें इंडियन ऑयल सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट-2026 की तैयारियों के बारे में अवगत कराया गया। डी.सी. वरजीत वालिया ने सोसायटी के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि हॉकी के विकास के लिए सुरजीत हाकी सोसाइटी को जिला प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि सोसायटी के अनुभव का लाभ पंजाब सरकार द्वारा अक्टूबर माह में आयोजित की जाने वाली एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भी लिया जाएगा। बैठक के दौरान सोसायटी के संस्थापक सदस्य एवं चीफ पी.आर.ओ. स्वर्गीय गुरविंदर सिंह ‘गुल्लू’ बठला को उनकी असामयिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

इस अवसर पर लेख राज नैयर, लखविंदरपाल सिंह खहिरा (कार्यकारी अध्यक्ष), रणबीर सिंह टुट्ट (सचिव), सुरिंदर सिंह भापा (महासचिव), राम प्रताप एवं अमरीक सिंह पंवार (सीनियर उपाध्यक्ष), सिमरदीप सिंह बठला, हरिंदर सिंह संघा, कुलविंदर सिंह थियाड़ा, गुरिंदर सिंह संघा, सुखविंदर सिंह लाली, गुरइकबाल सिंह ढिल्लों तथा करणदीप सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD