Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

नशों के खात्मे और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए भगवंत मान सरकार ने खेलों हेतु 1793 करोड़ रुपये का बजट रखा : हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री ने महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के संस्था प्रवेश समारोह में शिरकत की

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 15:41 IST

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में नशों के खात्मे तथा खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 1793 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। वह यहां महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के सिद्धूवाल स्थित नए परिसर में संस्था प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के भोग समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। 

इस अवसर पर वाइस चांसलर डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल ने वित्त मंत्री सहित उपस्थित संगत का धन्यवाद किया और हरपाल सिंह चीमा को सिरोपा भेंट किया। वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि पंजाब की युवाशक्ति को संभालने के लिए भगवंत मान सरकार ने जहां नशों के खिलाफ युद्ध छेड़ा है, वहीं खेलों को भी प्राथमिकता दी है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने चार वर्षों में 66 हजार सरकारी नौकरियां देकर राज्य के युवाओं के ब्रेन-ड्रेन को रोकने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि पंजाब में पासपोर्ट बनवाने की प्रवृत्ति में कमी आई है और युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ने के कारण वे विदेश जाने से परहेज कर रहे हैं, जिससे राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की संख्या भी बढ़ी है।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पिछली किसी भी सरकार ने 150 करोड़ रुपये से अधिक का खेल बजट नहीं रखा था, जिसके कारण पंजाब खेलों में पिछड़ रहा था और बुनियादी ढांचे की कमी के चलते युवा नशों की ओर आकर्षित हो रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने गांव-गांव में खेल मैदान और आधुनिक स्टेडियम बनाने के लिए लगातार अधिक बजट आवंटित किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

हरपाल सिंह चीमा, जिनके पास कर एवं आबकारी तथा परिवहन विभाग भी हैं, ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हाल ही में पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के अकादमिक ब्लॉक और लड़कों व लड़कियों के छात्रावासों के लिए 53 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नई इमारतों का उद्घाटन किया है और शेष परिसर के निर्माण के लिए भी जल्द ही धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

वित्त मंत्री ने बताया कि पंजाब का कर्ज बढ़ा नहीं है, बल्कि डेब्ट-टू-जीडीपी अनुपात के अनुसार 3 प्रतिशत तक कमी लाने में सरकार सफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ईमानदारी और पारदर्शिता के कारण जीएसटी आय में 100 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है और यह 60 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये हो गई है। 

इसी प्रकार स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन से आय 12 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 30 हजार करोड़ रुपये हो गई है, जबकि आबकारी विभाग की आय 6551 करोड़ रुपये से बढ़कर 12800 करोड़ रुपये वार्षिक हो गई है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के चलते पंजाब “रंगला पंजाब” बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल ने विश्वास दिलाया कि उनकी यूनिवर्सिटी पंजाब सरकार की मंशा के अनुरूप राज्य के युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और नशों के खात्मे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. जगदीप सिंह, पंजाब एग्रो के चेयरमैन बलजिंदर सिंह ढिल्लों, जिला योजना समिति के चेयरमैन तेजिंदर मेहता, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन हरपाल सिंह विर्क, अमरीक सिंह बंगड़, अमित डाबी, कर्नल जे.वी., जसवीर सिंह गांधी, रजिस्ट्रार कर्नल परपिंदर सिंह सिद्धू, पूर्व डीआईजी मंदीप सिंह सिद्धू, एडवोकेट स्वर्ण सिंह, कमलजीत सिंह ढींढसा, गांव सिद्धूवाल की ग्राम पंचायत तथा अन्य ग्रामीणों सहित यूनिवर्सिटी के फैकल्टी सदस्य और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD