Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दरियाओं से जुड़ी हुई है पंजाब की पहचान और अस्तित्व : संत सीचेवाल

बुड्ढे दरिया के पानी की गुणवत्ता में सुधार के बावजूद गोबर उठाने की चुनौती बरकरार

Sant Balbir Singh Seechewal, Sant Seechewal, AAP Punjab, Ludhiana, Budda Dariya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 10:56 IST

बुड्ढे दरिया को प्रदूषण-मुक्त बनाने के लिए राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल द्वारा चलाई जा रही मुहिम अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। पानी की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है, लेकिन दरिया में गोबर के जाने की समस्या अभी भी बनी हुई है। हैबोवाल ईटीपी प्लांट की छह मोटरें बंद होने के कारण गोबर युक्त पानी डेयरी कॉम्प्लेक्स की गलियों में फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जब संत सीचेवाल की टीम ने इस बारे में रिपोर्ट दी, तो प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मोटरों को चालू करवा दिया गया। संत सीचेवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने के लिए बुड्ढे दरिया का साफ होना बेहद जरूरी है, क्योंकि पंजाब की असली पहचान और अस्तित्व इसके दरियाओं से ही जुड़ा हुआ है।

हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास बनाए गए अस्थायी सीचेवाल मॉडल के तहत तलाबों से 105 टन गोबर निकाला गया, जबकि डोर-टू-डोर केवल 15 टन ही इकट्ठा हो पाया। ताजपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स में 88 टन गोबर टालाबों से निकाला गया, जबकि निर्धारित स्थानों से केवल 28 टन ही एकत्र किया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार हैबोवाल और ताजपुर क्षेत्रों से कुल 426 टन गोबर इकट्ठा किया गया, लेकिन इसके बावजूद 224 टन गोबर अभी भी बुड्ढे दरिया और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों में पहुंच रहा है।

संत सीचेवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लाडोवाल बाईपास के पास जैनपुर, तलवाड़ा गांव और बारनहाड़े क्षेत्र की सीवरेज लाइनों का निरीक्षण किया। बल्लोकी पुल के पास बाड़ेवाला ड्रेन के जरिए डेयरियों का गंदा पानी बुड्ढे दरिया में जाने के मुद्दे को भी गंभीरता से लिया गया। इसके अलावा शिवपुरी पुल पर दरिया से मशीनों द्वारा निकाली जा रही गाद और ताजपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास बनाए गए अस्थायी सीचेवाल मॉडल की भी समीक्षा की गई।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , Sant Seechewal , AAP Punjab , Ludhiana , Budda Dariya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD