Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा

राज्य की मंडियों में गेहूं की आवक में तेजी, किसानों को अब तक 1818.31 करोड़ रुपये का भुगतान : लाल चंद कटारूचक

Lal Chand Kataruchak, AAP Punjab, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 10:46 IST

किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी और किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीद कर उनकी बनती राशि निर्धारित समय सीमा के भीतर सीधे उनके खातों में जमा करवाई जा रही है। यह विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, वन एवं वन्यजीव मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक ने संगरूर दाना मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए व्यक्त किए।

इस अवसर पर उनके साथ विधायक संगरूर नरिंदर कौर भराज भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सुचारू और किसान-पक्षीय खरीद सीजन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2026 तक राज्य की सभी अनाज मंडियों में लगभग 38,72,735.53 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से लगभग 34,16,926.10 मीट्रिक टन विभिन्न खरीद एजेंसियों तथा 6,163.30 मीट्रिक टन व्यापारियों द्वारा 2585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा गया है।

निर्देशों के अनुसार किसानों को अब तक लगभग 1818.31 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जा चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि संगरूर जिले की सभी 170 मंडियों में 9 लाख 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक होने की संभावना है, जिसमें अब तक लगभग 4,00,238.97 मीट्रिक टन उपज की आवक हो चुकी है।

इसमें से लगभग 3,52,766 मीट्रिक टन की खरीद कर किसानों को 351.81 लाख रुपये की सीधी अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मंडियों में लिफ्टिंग का कार्य भी सुचारू रूप से जारी है और अब तक लगभग 30,158.45 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है। श्री कटारूचक ने आगे कहा कि इस सीजन में राज्य का 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है।

उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया और किसानों की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों संबंधी फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में किसानों को बारदाने की कमी, लिफ्टिंग और भुगतान से जुड़े मुद्दों के कारण विरोध प्रदर्शन करने पड़ते थे, लेकिन मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले चार वर्षों में इन समस्याओं का स्थायी समाधान कर एक मिसाल कायम की है।

मंडी में पहुंचे किसानों और आढ़तियों ने खरीद प्रक्रिया को सुचारू और निर्बाध बताते हुए कहा कि उनकी पूरी उपज की तुरंत खरीद की गई और उन्हें निर्धारित समय के भीतर भुगतान भी प्राप्त हो गया है। गेहूं और धान के खरीद सीजन के दौरान किसानों को सुविधाएं प्रदान करने की पंजाब सरकार की नीति की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों के 9 खरीद सीजनों के दौरान राज्य में हर वर्ष खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई है।उन्होंने आगे कहा कि पंजाब देश का अन्न भंडार है और इतने बड़े स्तर पर खरीद कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने की राज्य की क्षमता पर गर्व व्यक्त किया।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP Punjab , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD