Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

विदेश-आधारित गैंगस्टरों के चार साथी दो पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

गिरफ्तार मुलजिमों में से एक व्यक्ति 2025 के अबोहर स्थित शोरूम मालिक के कत्ल केस में शामिल था : डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, SAS Nagar Police, Mohali Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 10:40 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने जिला एस.ए.एस. नगर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में चार मुलजिमों को दो विदेशी .30 बोर पिस्तौलों और आठ जिंदा कारतूसों समेत गिरफ्तार करके विदेशी गैंगस्टरों द्वारा चलाए जा रहे एक गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार मुलजिमों की पहचान पटियाला के गांव उगाना निवासी अरमान सिंह, पटियाला के गांव नलास खुर्द निवासी चिराग, राजपुरा, पटियाला के गांव नलास कलां निवासी रविंदर सिंह उर्फ राहुल और पटियाला के गांव धमोली निवासी अक्षय उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है।

पुलिस टीमों ने मुलजिमों से पिस्तौल बरामद करने के अलावा उनकी सेडान होंडा अमेज कार भी बरामद कर ली है, जिसमें वे यात्रा कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार गिरफ्तार किए गए मुलजिमों में से अक्षय उर्फ प्रिंस नामक व्यक्ति जुलाई 2025 में अबोहर में ‘वीयर वेल’ शोरूम मालिक के कत्ल केस में शामिल था।

उन्होंने बताया कि उक्त मुलजिम ने मुख्य हमलावरों को लॉजिस्टिकल सहायता प्रदान की थी।डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताते हुए एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि एसएएस नगर की ओर अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर इस मॉड्यूल के चार गुर्गों को देखे जाने संबंधी विश्वसनीय जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ और एसएएस नगर पुलिस कर्मियों की एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने तुरंत हाईवे की विभिन्न जगहों पर विशेष नाके लगा दिए।

एडीजीपी ने बताया कि पुलिस टीम ने हाईवे पर जनैतपुर लिंक रोड के पास संदिग्ध व्यक्तियों को दो विदेशी पिस्तौलों और गोला-बारुद समेत काबू कर लिया। अधिक जानकारी देते हुए सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) एसएएस नगर हरमनदीप हंस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिमों को उनके विदेशी हैंडलरों द्वारा पंजाब में बड़े अपराधों को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

एसएसपी ने आगे कहा कि इन गिरफ्तारियों से क्षेत्र में गंभीर अपराधों की संभावना टल गई है।इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 तथा 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(6) तथा 25(7)(i) के तहत थाना डेराबस्सी, एसएएस नगर में एफआईआर नंबर 162 तारीख 18.04.2026 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , SAS Nagar Police , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD