Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद स्कीम के तहत 728.48 करोड़ रुपये जारी, 1.43 लाख से अधिक परिवारों को मिला सीधा लाभ : डॉ. बलजीत कौर

गरीब परिवारों की बेटियों के आत्म-सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए आशीर्वाद स्कीम बनी बड़ी मदद

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 10:10 IST

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सामाजिक न्याय और लोक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए गरीब और जरूरतमंद वर्गों के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मान सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत अनुसूचित जातियों के लिए 728.48 करोड़ रुपये की राशि जारी की है, जिससे 1.43 लाख से अधिक लाभार्थियों को सीधा लाभ मिला है।

सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आशीर्वाद स्कीम गरीब परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरी है, जिससे बेटियों के विवाह के समय परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की बेटियों के आत्म-सम्मान, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित बनाना भी है।

मंत्री ने बताया कि कोई भी परिवार जो पंजाब का स्थायी निवासी हो और गरीबी रेखा से नीचे आता हो, तथा अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों या आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित हो, वह इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पात्र है। उन्होंने आगे बताया कि एक परिवार की दो बेटियों के विवाह के लिए इस स्कीम के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि जब किसी गरीब परिवार की बेटी का विवाह होता है तो माता-पिता के लिए यह खुशी के साथ-साथ चिंता का भी समय होता है, लेकिन पंजाब सरकार की आशीर्वाद स्कीम ने हजारों परिवारों की चिंताओं को कम करके उनके घरों में खुशियों के दीये जलाए हैं। उन्होंने कहा कि यह स्कीम गरीब माता-पिता के लिए एक मजबूत सहारा बन रही है, जिससे वे अपनी बेटियों को इज्जत, सम्मान और खुशहाल भविष्य के साथ विदा करने में सक्षम बन रहे हैं।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर योग्य लाभार्थी को समय पर और पारदर्शी तरीके से स्कीम का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आवेदनों के निपटारे में देरी न की जाए ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहे। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार सामाजिक न्याय और लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस तरह की लोक-हितैषी स्कीमों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर बेटी के चेहरे पर मुस्कान लाना और हर परिवार को मजबूत बनाना है।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD