Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल : 6 मुकाबलों के बाद केकेआर ने चखा जीत का स्वाद, रोमांचक मैच में आरआर को 4 विकेट से हराया

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Rinku Singh, Anukul Roy, Rajasthan Royals, Kolkata Knight Riders, Kolkata
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 19 Apr 2026

Last updated on: Apr 20, 2026, 13:33 IST

रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की शानदार साझेदारी के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में 6 मुकाबलों के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की है। इस टीम ने रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 4 विकेट से हराया। इस सीजन शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद पंजाब किंग्स के विरुद्ध केकेआर का मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था।

इसके बाद टीम ने लगातार 3 मैच हारे। जीत का खाता खुलने के बाद केकेआर प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ, जीत का चौका लगाने के बाद आरआर को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। यह मैच गंवाने के बाद रॉयल्स तीसरे स्थान पर मौजूद है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 155 रन ही बना सकी।

इस टीम को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.4 ओवरों में 81 रन जुटाए। वैभव 28 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही। इस बीच जायसवाल 29 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इनके अलावा, शिमरोन हेटमायर ने 15 रन, जबकि कप्तान रियान पराग ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि 2 विकेट सुनील नरेन के नाम रहे। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19.4 ओवरों में जीत दर्ज की। केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही।

पारी की पहली ही गेंद पर टिम सीफर्ट (0) का विकेट खोने के बाद इस टीम ने अगले ओवर में कप्तान अजिंक्य रहाणे (0) का विकेट भी गंवा दिया। टीम महज 5 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद कैमरून ग्रीन ने मोर्चा संभाला। ग्रीन ने 13 गेंदों में 27 रन की पारी खेली, जबकि रॉवमैन पॉवेल ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

केकेआर ने 85 के स्कोर तक 6 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद रिंकू सिंह ने अनुकूल रॉयल के साथ 37 गेंदों में 76 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई। रिंकू 34 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 53 रन बनाकर नाबाद रहे। रॉय ने 16 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 29 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट हासिल किए। जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और यश राज ने 1-1 विकेट निकाला।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Rinku Singh , Anukul Roy , Rajasthan Royals , Kolkata Knight Riders , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD