Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

12वीं पंजाब राज्य गतका चैंपियनशिप रूपनगर जिले ने जीती

गुरदासपुर दूसरे और फतेहगढ़ साहिब तीसरे स्थान पर रहा

Dinesh Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Ropar, Rupnagar, 12th Punjab State Gatka Championship 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 19 Apr 2026

Last updated on: Apr 20, 2026, 10:14 IST

12वीं पंजाब राज्य गतका चैंपियनशिप 2026 के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रूपनगर जिले के खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। नजदीकी गांव लौदीमाजरा में संपन्न हुए इस वार्षिक टूर्नामेंट में गुरदासपुर की टीम ने दूसरा स्थान जबकि फतेहगढ़ साहिब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। सब-जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ गतकाबाज का खिताब बलजोत सिंह (रूपनगर), जूनियर वर्ग में दिलराज सिंह (अमृतसर) और सीनियर वर्ग में अमनप्रीत सिंह (फतेहगढ़ साहिब) ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी हासिल की। समापन समारोह के अवसर पर रूपनगर के विधायक श्री दिनेश चड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और जिला गतका एसोसिएशन रूपनगर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि जिला रूपनगर, खालसा की जन्मभूमि होने के कारण विरासती खेल गतका को प्रोत्साहित करने की विशेष जिम्मेदारी यहां के निवासियों पर है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गतका खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु वे राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों से बातचीत करेंगे और इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल ने टीमों के खिलाड़ियों, रेफरियों और कोचों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों के कारण गतका खेल निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड गतका फेडरेशन का लक्ष्य गतका को ओलंपिक खेलों में शामिल करवाना है, जिसके लिए वे पूर्ण रूप से समर्पित हैं।

इस कार्यक्रम में क्षेत्र की धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर बरिंदर सिंह ढिल्लों, इंदरपाल राजू सतियाल, नेशनल गतका एसोसिएशन के वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनी, हरप्रीत सिंह लखेवाल, अमनिंदर सिंह रीहल, सुरिंदर सिंह हरीपुर, जगदीप सिंह थली, जिला प्रधान बीबी मनजीत कौर, गुरप्रीत सिंह भाऊवाल, गुरविंदर सिंह रूपनगर, चीफ रेफरी नरेंद्र सिंह पारस, जसप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह घनौली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Dinesh Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Ropar , Rupnagar , 12th Punjab State Gatka Championship 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD