Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मोहिंदर भगत ने नई दाना मंडी में गेहूं की खरीद शुरू करवाई

किसानों से की बातचीत

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 18 Apr 2026

Last updated on: Apr 19, 2026, 12:21 IST

पंजाब के बागवानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा आज शनिवार को जालंधर की नई दाना मंडी में गेहूं की खरीद शुरू करवाई गई। वहां उन्होंने मंडियों में आने वाले किसानों की सुविधा के लिए अधिकारियों को पूरी खरीद प्रक्रिया को उचित ढंग से निपटाने के निर्देश दिए। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल और राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिले की 79 मंडियों में इस साल 5.27 लाख मीट्रिक टन गेहूं आने की संभावना है और किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए पहले ही पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार मंडियों में फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों की सुविधा पर ध्यान केंद्रित करते हुए जालंधर में निर्विघ्न और सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि बीते दिन तक जालंधर में 28,444 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई है, जिसमें से 24,721 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद विभिन्न एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है।

उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को 28 करोड़ रुपये की अदायगी भी की जा चुकी है। पंजाब सरकार द्वारा 24 घंटे के अंदर-अंदर किसानों की अदायगी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि मंडियों में पीने योग्य पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई, छांव, तिरपाल, बारदाना आदि सुविधाओं का प्रबंध अधिकारियों द्वारा पहले ही कर लिया गया है।

गेहूं की लिफ्टिंग और किसानों को अदायगी पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार के निर्देशों के अनुसार समय पर गेहूं की अदायगी में कोई कमी न छोड़ी जाए। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद प्रक्रिया को सुचारू ढंग से निपटाया जाएगा और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने मौजूद किसानों से बातचीत भी की और मंडियों में किए गए प्रबंधों के बारे में मूल्यवान सुझाव भी लिए। इस मौके पर किसान बलकार सिंह और चरणजीत सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा मंडियों में गेहूं की खरीद और अदायगी के लिए किए गए सुचारू प्रबंधों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि वह मंडी में बेचने के लिए गेहूं लाए थे और मंडी पहुंचने के तुरंत बाद उनकी गेहूं की खरीद हो गई तथा 24 घंटे के अंदर बैंक खातों में भुगतान भी मिल गया।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD