Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

दीपक हुड्डा : क्रिकेट की खातिर छोड़ा शहर, क्रुणाल पांड्या से विवाद के बाद जोरदार वापसी कर बनाई भारतीय टीम में जगह

Sports News, Cricket, Deepak Hooda
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Apr 2026

Last updated on: Apr 18, 2026, 18:34 IST

'गिरा हूं तो क्या हुआ, मैं उठ कर फिर चलूंगा, राख से भी मैं आग बनकर फिर निकलूंगा। टूटना मेरी फितरत नहीं, बिखर कर जुड़ना है। अबकी बार आसमान से भी ऊपर उड़ना है।' ये लाइनें भारतीय टीम के बल्लेबाज दीपक हुड्डा पर एकदम फिट बैठती हैं। एक समय पर दीपक ने क्रुणाल पांड्या संग हुए विवाद के बाद अपने क्रिकेट करियर को खत्म मान लिया था।

हालांकि, उन्होंने खुद को संभाला, समेटा और जबरदस्त वापसी के बूते भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। दीपक हुड्डा का जन्म हरियाणा के रोहतक में 19 अप्रैल, 1995 को हुआ। दीपक को शुरुआत से ही क्रिकेट से खास लगाव था, हालांकि हरियाणा में इस खेल के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। यही कारण रहा कि दीपक हरियाणा को छोड़कर बड़ौदा शिफ्ट हो गए।

लगातार दमदार प्रदर्शन के बूते दीपक ने साल 2014 में बड़ौदा की तरफ से घरेलू क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेला। दीपक पहले ही मैच में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे और उन्होंने बंगाल के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही गेंदबाजी में भी 3 विकेट चटकाए। दीपक घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित करने में सफल रहे।

इरफान और युसूफ पठान ने भी क्रिकेट की दुनिया में पांव जमाने में दीपक की काफी मदद की। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम दीपक को मिला और उन्हें आईपीएल 2015 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा। दीपक हुड्डा का करियर शानदार चल रहा था और वह लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे थे।

 फिर साल 2021 में कुछ ऐसा हुआ, जिसने दीपक को अंदर तक झकझोर दिया। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले दीपक की बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या से लड़ाई हो गई। दीपक ने क्रुणाल पर क्रिकेट करियर खत्म करने जैसे आरोप भी लगाए और टीम का बायो-बबल छोड़कर चले गए। बड़ौदा क्रिकेट ने दीपक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरे सीजन के लिए निलंबित कर दिया।

इस घटना से दीपक बुरी तरह से टूट गए और उन्होंने अपना इंटरनेशनल करियर शुरू होने से पहले ही खत्म मान लिया। इस मुश्किल समय में दीपक को एक बार फिर इरफान और युसूफ पठान का साथ मिला, जिन्होंने उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें दोबारा से मैदान पर लेकर आए। दीपक ने घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का दामन थाम लिया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम दीपक को मिला और साल 2022 में उन्हें भारतीय टीम का बुलावा आया। दीपक ने 6 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की। वहीं, इसी महीने में श्रीलंका के खिलाफ उन्हें अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने का भी मौका मिला।

दीपक ने भारत की तरफ से खेले 10 वनडे मुकाबलों में अब तक 25 की औसत से 153 रन बनाए हैं। वहीं, टी20 इंटरनेशनल में दीपक ने 17 पारियों में 147 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 368 रन बनाए हैं। दीपक उन भारतीय बल्लेबाजों में से एक हैं, जो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। वनडे और टी20 को मिलकर दीपक 9 विकेट भी निकाल चुके हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Deepak Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD