Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नगर पंचायत शाहपुर में लगे 40 हैंडपंप : केवल सिंह पठानिया

17 लाख से बनने वाले ओवरहेड टैंक का शिलान्यास

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शाहपुर , 18 Apr 2026

Last updated on: Apr 18, 2026, 14:54 IST

शुक्रवार देर सायं शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर 5 में 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एक लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि उनके साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान नगर पंचायत शाहपुर में 40 हैंडपंप स्थापित किए गए हैं, जिससे लोगों को सुचारू और निर्बाध पेयजल सुविधा उपलब्ध हो रही है।

उन्होंने कहा कि इस ओवरहेड टैंक के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 200 परिवारों के 1000 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और पेयजल आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को अगले दो माह के भीतर पूरा किया जाए।विधायक ने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री (जिनके पास जलशक्ति विभाग का जिम्मा भी है) का आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई हेतु भेजा गया। इस मौके पर पूर्व शहरी कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम चम्बियाल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए नगर पंचायत में किए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया। डॉ. श्रीकांत ने भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, सहायक अभियंता रज्जाक मोहम्मद, पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, सहायक अभियंता विद्युत विक्रम शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत शाहपुर विजय गुलेरिया, बीओडी एचआरटीसी निदेशक विवेक राणा, पूर्व पार्षद शुभम, प० टेक चंद रीना पठानिया, अनीता सहित अन्य गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD