Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'अनदेखी: द फाइनल बैटल' का ट्रेलर रिलीज, बदले और सत्ता की जंग में दिखेगा नया तूफान

Web Series, OTT, Undekhi The Final Battle, Gautam Rode, Sony LIV, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 17 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 17:17 IST

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम और थ्रिलर कहानियों की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है इसी कड़ी में एक बार फिर चर्चित वेब सीरीज 'अनदेखी: द फाइनल बैटल' जल्द ही सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली है। शुक्रवार को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी। इस बार कहानी में कई नए मोड़ और नए किरदार जोड़े गए हैं, जो पूरी कहानी को एक अलग दिशा देते हैं। 

ट्रेलर की शुरुआत ही एक रहस्यमय माहौल से होती है, जहां हर किरदार अपने मकसद के लिए लड़ता नजर आता है। इसमें पापा जी का किरदार निभा रहे हर्ष छाया एक बार फिर सत्ता हासिल करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। उनका अंदाज पहले से ज्यादा खतरनाक है। वह किसी भी कीमत पर अपनी ताकत वापस पाना चाहते हैं।

दूसरी तरफ रिंकू अटवाल, जिसका रोल सूर्या शर्मा निभा रहे हैं, पूरी तरह टूट चुका है और अपने दर्द और नुकसान के कारण बदले की आग में जल रहा है। ट्रेलर में उनके चेहरे पर गुस्सा, दर्द और बेचैनी साफ दिखाई देती है। इस बार ट्रेलर में नए किरदार की एंट्री दिखाई गई है, जिसकी भूमिका अभिनेता गौतम रोडे निभाते नजर आएंगे। 

ट्रेलर में उनके किरदार की झलक कम ही दिखाई गई है, लेकिन उनका किरदार रहस्यमय और प्रभावशाली दिखाई देता है। ट्रेलर में कई ऐसे सीन भी दिखाए गए हैं, जहां हिंसा, साजिश और रिश्तों के टूटने की झलक मिलती है। गौतम रोडे ने इस सीरीज से जुड़ने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''मैं इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। 

मैं पहले से इस शो को देखते आया हूं और मुझे इसकी कहानी कहने का तरीका बहुत पसंद है। मेरा किरदार इस सीजन में एक अहम मोड़ लेकर आएगा और दर्शकों को कई चौंकाने वाले पल देखने को मिलेंगे। इस शो की सबसे बड़ी खासियत इसकी गहराई और हर किरदार की मजबूत कहानी है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।'' वहीं, रिंकू अटवाल के किरदार में नजर आने वाले सूर्या शर्मा ने भी अपने अनुभव बताए।

उन्होंने कहा, ''इस सीजन में मेरा किरदार पहले से काफी अलग है। रिंकू अब पहले जैसा नहीं रहा, वह अंदर से टूट चुका है और अपने सवालों के जवाब ढूंढ रहा है। वह एक घायल शेर की तरह है, जो हर हाल में अपनी लड़ाई लड़ने को तैयार है। इस बार कहानी और भी ज्यादा जोरदार होने वाली है।'' इस सीरीज में दिब्येंदु भट्टाचार्य और अंकुर राठी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

Tags: Web Series , OTT , Undekhi The Final Battle , Gautam Rode , Sony LIV , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD