Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

उमर अब्दुल्ला ने शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट क्लब की जर्सी का किया अनावरण

Omar Abdullah, Chief Minister of JK, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Satish Sharma, Nasir Aslam Wani
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

जम्मू , 17 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 17:16 IST

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट क्लब (एससीसी) की जर्सी का अनावरण किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा और मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर सोगामी भी मौजूद रहे। सीएम उमर अब्दुल्ला ने क्रिकेट को बढ़ावा देने में अहम योगदान देने के लिए एससीसी की तारीफ की।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के कार्यलाय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए बताया, "मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जम्मू में 'शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट क्लब' (एससीसी) की जर्सी का अनावरण किया और क्रिकेट को बढ़ावा देने में क्लब की भूमिका की सराहना की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में खेलों को समर्थन देने और युवा प्रतिभाओं को निखारने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस अवसर पर सतीश शर्मा और नासिर सोगामी भी उपस्थित रहे।" शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट जम्मू-कश्मीर का स्थानीय क्रिकेट क्लब है, जो युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने में अहम रोल निभाता है। जम्मू-कश्मीर के पहली बार रणजी चैंपियन बनने के बाद से राज्य में क्रिकेट को काफी महत्व दिया जा रहा है। सरकार मूलभूत सुविधाएं और खिलाड़ियों को हर तरह का सहयोग प्रदान करने का प्रयास कर रही है।

पारस डोगरा की कप्तानी में जम्मू-कश्मीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 67 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा। कर्नाटक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ने खिताबी मुकाबला ड्रॉ खेलते हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया। फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 584 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रन बनाकर सिमट गई थी।

वहीं, दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने 4 विकेट खोकर 342 रन बनाए थे। पहली पारी में मिली बढ़त के दम पर जम्मू-कश्मीर विजेता बनी थी। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में कमाल का रहा। आकिब ने 10 मुकाबलों में 12.57 की औसत से गेंदबाजी करते हुए कुल 60 विकेट चटकाए।

पूरे सीजन में आकिब ने 7 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया। वहीं, बल्ले से कप्तान पारस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 मुकाबलों में 42.47 की औसत से 637 रन बनाए। वहीं, शुभम पुंडीर और साहिल लोत्रा ने भी टीम को चैंपियन बनाने में बल्ले से अहम योगदान दिया था।

 

Tags: Omar Abdullah , Chief Minister of JK , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Satish Sharma , Nasir Aslam Wani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD