Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

तात्या टोपे : गोरिल्ला युद्ध और कुशल रणनीति से अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक

Special News
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 15:25 IST

वर्ष 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महान नायक तात्या टोपे (रामचंद्र पांडुरंग टोपे) को 18 अप्रैल, 1859 को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी दे दी थी। मात्र 45 वर्ष की आयु में मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले तात्या टोपे ने अपनी कुशल सैन्य रणनीति और अदम्य साहस से अंग्रेजी सेना को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर किया था।

शिवपुरी के जंगलों में विश्वासघात के कारण बंदी बनाए गए इस महान क्रांतिकारी को ब्रिटिश सैन्य अदालत ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद ही मृत्युदंड सुनाया था। तात्या टोपे का जन्म वर्ष 1814 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के येवला में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पेशवा बाजीराव द्वितीय के दरबार से जुड़े अपने पिता पांडुरंग राव के साथ वे नाना साहब के निकट सहयोगी बने।

1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के दौरान उन्होंने कानपुर के विद्रोह का नेतृत्व किया और बाद में ग्वालियर, झांसी व कालपी के युद्ध मैदानों में अपनी अद्वितीय छापामार रणनीति से ब्रिटिश सेना के दांत खट्टे कर दिए। दुर्भाग्यवश, अपने ही सहयोगी मान सिंह के विश्वासघात के कारण 7 अप्रैल 1859 को ब्रिटिश सेना ने उन्हें सोते समय बंदी बना लिया।

शिवपुरी में उनके विरुद्ध तेजी से मुकदमा चलाया गया, जहां तात्या टोपे ने निर्भीकता से कहा था, 'मैं अंग्रेजों का गुलाम नहीं हूँ; मैंने जो कुछ भी किया, वह अपनी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए किया।' अंततः, 18 अप्रैल 1859 की सुबह भारत मां के इस वीर सपूत को फांसी दे दी गई। तात्या टोपे का बलिदान 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की अंतिम लौ था।

ब्रिटिश अखबारों ने भी उनके साहस की तारीफ की, जबकि भारतीय जनमानस में वे अमर हो गए। शिवपुरी में हर वर्ष उनकी याद में शहीद मेला लगता है। तात्या टोपे 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के सबसे कुशल सैन्य नेताओं में से एक थे। औपचारिक सैन्य प्रशिक्षण के बिना भी वे गुरिल्ला युद्ध (छापामार युद्ध) की कला में माहिर थे।

पेशवाओं की परंपरा से प्रेरित उनकी रणनीति ने ब्रिटिश सेना को लगभग दो वर्ष तक चैन की सांस नहीं लेने दी थी। तात्या टोपे और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का गठबंधन प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का सबसे प्रेरणादायक और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सहयोग था। दोनों योद्धाओं के एक-दूसरे पर विश्वास, साहस और रणनीति ने ब्रिटिश सेना को मध्य भारत में सबसे बड़ी चुनौती दी थी।

 

Tags: Special News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD