Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

वरजीत वालिया ने जालंधर के लिए प्रमुख विकास प्राथमिकताओं की रूपरेखा पर डाला प्रकाश

गेहूं की उचित खरीद, बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने तथा कल्याण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर दिया जाएगा ध्यान

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 14:54 IST

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने जालंधर जिले को विकास की दृष्टि से एक प्रगतिशील जिले में बदलने के लिए अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं की रूपरेखा साझा की। आज यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में स्थानीय मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कृषि, बुनियादी ढांचे और बेहतर प्रशासन पर केंद्रित व्यापक रणनीति पर प्रकाश डाला।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता चल रहे गेहूं खरीद सीजन को उचित और निर्विघ्न ढंग से निपटाना है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पहले ही जिले भर की मंडियों में गेहूं की निर्विघ्न खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। 

किसानों को पूर्ण सहयोग का भरोसा देते हुए श्री वालिया ने कहा कि किसानों को अपनी फसल की बिक्री में कोई दिक्कत पेश नहीं आने दी जाएगी। बुनियादी ढांचे के विकास को एक और प्रमुख प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि नागरिक सेवाओं को मजबूत करने और चल रहे विकास प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने के लिए ठोस उपाय किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब सरकार की लोक कल्याण योजनाओं को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने की महत्वता पर जोर दिया। उन्होंने विशेष तौर पर ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीया सत्कार’ योजना और ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं के तहत लाभार्थियों का उचित रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित बनाया जाएगा। 

पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डिप्टी कमिश्नर ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मीडिया के चौथे स्तंभ के रूप में किए जा रहे योगदान की सराहना की, जिन्होंने समय पर निपटारे के लिए जन समस्याओं को उजागर करने में अहम भूमिका निभाई जा रही है।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD