Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

अमन अरोड़ा द्वारा चीमा में लगभग 4 करोड़ 57 लाख रुपये के विकास प्रोजेक्ट्स की सौगात

तोलावाल रोड पर 1 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से तैयार आधुनिक खेल स्टेडियम का लोकार्पण

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चीमा , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 13:06 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा द्वारा विधानसभा क्षेत्र सुनाम के नगर चीमा में लोगों की सुविधा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए लगभग 4 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने समाध बाबा भोला गिर जी के समीप स्थित तालाब के नवीनीकरण के लिए 1 करोड़ 81 लाख रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया। 

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होगी, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही सामाजिक कल्याण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री ने 32 लाभार्थी परिवारों को पक्के मकानों के निर्माण हेतु प्रति परिवार 2.5 लाख रुपये के हिसाब से कुल 80 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को आवास उपलब्ध कराना है, जिसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा चीमा मंडी में व्यापारियों और आम लोगों की सुविधा के लिए 58 लाख रुपये की लागत से आधुनिक पार्किंग परियोजना का भी शिलान्यास किया गया, जिससे पार्किंग समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी।

खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री ने तोलावाल रोड पर 1 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से तैयार आधुनिक खेल स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस स्टेडियम में वॉलीबॉल, टेनिस, हॉकी, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स की सुविधाओं के साथ दर्शकों के लिए गैलरी, शौचालय तथा अन्य आवश्यक कक्ष उपलब्ध कराए गए हैं।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गांवों और शहरों में बुनियादी ढांचे के विकास, खेलों के प्रोत्साहन और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि प्रत्येक वर्ग के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर चीमा और आसपास के गांवों के लोगों ने कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी और लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होंगी।

इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD