Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आधी आबादी को संसद में अधिकारपूर्वक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए : मनीष सिसोदिया

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 15:07 IST

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को संसद में अधिकारपूर्वक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। किसी एक जेंडर का एकाधिकार नहीं होना चाहिए। मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि महिला आरक्षण विधेयक के नाम पर जो सीटों के स्ट्रक्चर के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, वो भारत के डेमोग्राफी के हिसाब से गलत है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग जहां से चुनाव नहीं जीत पाते हैं, वहां वोट कटवा देते हैं। दूसरा, ये जिस जगह से चुनाव नहीं जीत पाते वहां सीटें कम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिसीमन का इनका तरीका बहुत गलत है। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि जहां भाजपा को कम वोट मिलते हैं, परिसीमन के जरिए सीटों का वहां से हिस्सा कम करना चाहते हैं।

ये लोकतंत्र को, चुनाव को लूटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल ठीक है, लेकिन संविधान विरोधी काम ठीक नहीं है। कांग्रेस नेता और मीडिया प्रभारी डॉली शर्मा ने कहा कि हमने कभी भी महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं किया है। जिस पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व महिलाओं के हाथों में रहा है, और जिसने देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दी, वह भला ऐसे किसी कदम का विरोध कैसे कर सकती है।

हम महिला सशक्तीकरण का जीता-जागता सबूत हैं और कांग्रेस को इसके खिलाफ के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता। हमने हमेशा इसका समर्थन किया है, 30 महीने पहले भी और हम आज भी इसका समर्थन कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं को गुमराह कर रही है।

महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है लेकिन इसे परिसीमन विधेयक से जोड़ा जा रहा है। जैसा कि आप जानते हैं, दक्षिणी राज्यों की कई महत्वपूर्ण मांगें हैं लेकिन उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है।

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD