Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव बोले-हम बिल के खिलाफ नहीं, सरकार की जल्दबाजी पर उठाए सवाल

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 14:57 IST

समाजवादी पार्टी के सांसदों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन अन्य विधेयकों का विरोध करती है। महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव ने कहा, "हम महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं लेकिन जिस जल्दबाजी में इसे लाया जा रहा है, हम उसके खिलाफ हैं।

जनगणना होगी तो देश जातिगत जनगणना मांगेगा और जातिगत जनगणना होगी तो देश आरक्षण मांगेगा, लेकिन वे इन सब से बचना चाहते हैं। ये पीड़ित, दलित, मुस्लिम, पिछड़ा आदि आबादी के खिलाफ लोग हैं। देश में हम आंकड़े देखें तो आरक्षण के साथ-साथ संरक्षण की भी जरूरत है। ये सशक्तीकरण नहीं है, बल्कि ये तुष्टिकरण के लिए है।

हम पिछड़ों की आबादी यदि 66 प्रतिशत भी मानकर चलें तो आप 33 प्रतिशत को आरक्षण दे रहे या कि 33 प्रतिशत महिलाओं का अधिकार छीन रहे हैं? हम महिला आरक्षण के पक्ष में है लेकिन जिस तरह से परिसीमन होगा, जनगणना नहीं हो रही, 2011 के आधार पर आंकड़ें तय होंगे, हम उसके विरोध में हैं।" समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, "महिला आरक्षण बिल 2023 में जिस प्रकार से पास हुआ था, हम उसे वैसे ही चाहते हैं।

वह बिल सर्वसम्मति से पास हुआ था और उसमें संशोधन लाना दिखाता है कि सरकार की नीयत में खोट है। परिसीमन को लेकर, जनगणना न होने को लेकर हमारा विरोध है। बहस होगी तो हम संसद में सारी बातों को रखेंगे।" सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा, "हमारी पार्टी कभी महिला आरक्षण के विरोध में नहीं थी और आज भी हम महिला आरक्षण के समर्थन में हैं लेकिन हमारे दल की चिंता यह है समाज का वंचित वर्ग जिसकी आवाज अब तक जिले तक नहीं पहुंच पाती, उसकी आवाज सदन तक कैसे पहुंचे? ये बात हम सदन के अंदर रखेंगे।

सदन ये तय करेगा कि उनकी आवाज सदन तक कैसे पहुंचे ताकि उनकी पीड़ा का निराकरण किया जा सके।" संसद के विशेष सत्र पर सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा, "महिला आरक्षण बिल पहले की सर्वसम्मति से पास हो चुका है, किसी ने विरोध नहीं किया है। अब केंद्र सरकार जो ला रही है, ये बदनीयती है और हम इसका समर्थन नहीं कर सकते।"

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD