Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

चेस्टर हिल से छात्रा हत्याकांड तक : कांग्रेस राज में ‘हिमाचल ऑन सेल’, कानून व्यवस्था ध्वस्त : डॉ. राजीव बिंदल

“छह लाख आय वाला खरीदे करोड़ों की जमीन, श्मशान में बैठा आरोपी—यह है कांग्रेस का ‘व्यवस्था पतन मॉडल’”

Dr Rajeev Bindal, BJP Himachal Pradesh, Palampur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 13:16 IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा ग्रामीण एवं शहरी मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की जनविरोधी और निकम्मी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हाल ही में सामने आए चेस्टर हिल जमीन घोटाले और 19 वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या को जोड़ते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश आज कांग्रेस शासन में “अराजकता और अव्यवस्था” का प्रतीक बन चुका है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार मात्र ₹6 लाख सालाना आय दिखाने वाला व्यक्ति करोड़ों रुपये की 275 बीघा जमीन खरीद लेता है—यह सीधा संकेत है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार किस स्तर तक पहुंच चुका है। “यह सिर्फ जमीन का मामला नहीं, बल्कि हिमाचल की आत्मा को बेचने की साजिश है। 

कांग्रेस राज में हिमाचल ‘ऑन सेल’ लगा हुआ है,” उन्होंने कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह संदिग्ध भूमिका में है और अधिकारी आपसी टकराव में उलझे हुए हैं, जिसके कारण न तो भ्रष्टाचार पर कार्रवाई हो रही है और न ही जनता को न्याय मिल रहा है।

“जहां अधिकारी ही एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हों, वहां शासन नहीं—अराजकता चलती है,” उन्होंने कहा। सरकाघाट में 19 वर्षीय छात्रा की नृशंस हत्या का जिक्र करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाली है।

“जिस प्रकार आरोपी को 15 दिनों तक श्मशान में बैठा देखा जाता रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी, यह कांग्रेस सरकार की नाकामी और कानून व्यवस्था के पूर्ण पतन का जीता-जागता उदाहरण है,” उन्होंने कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है।

“आज हिमाचल में बेटी सुरक्षित नहीं, जमीन सुरक्षित नहीं और आम आदमी भी सुरक्षित नहीं—यही कांग्रेस का असली चेहरा है,” उन्होंने तीखा प्रहार किया। डॉ. बिंदल ने कहा कि एक तरफ भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े मामले सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार अपराधों को ‘आइसोलेटेड घटना’ बताकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।

“कांग्रेस का ‘व्यवस्था परिवर्तन’ अब ‘व्यवस्था पतन’ में बदल चुका है,” उन्होंने कहा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में माफिया राज चरम पर है—चिट्टा माफिया, खनन माफिया, जमीन माफिया और ट्रांसफर माफिया सरकार पर हावी हैं। “यह सरकार जनता की नहीं, माफियाओं की सरकार बन चुकी है,” उन्होंने आरोप लगाया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, जिला अध्यक्ष रागिनी रुकवाल, जिला महामंत्री अभिमन्यु भट्ट एवं राजेश रानू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश पठानिया, शहरी मंडल अध्यक्ष गोपेश शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता अब सब कुछ देख रही है और समय आने पर कांग्रेस सरकार को इसका जवाब जरूर देगी।

“यह सरकार अब नैतिक रूप से सत्ता में रहने का अधिकार खो चुकी है—हिमाचल की जनता बदलाव का मन बना चुकी है,” उन्होंने कहा।

 

Tags: Dr Rajeev Bindal , BJP Himachal Pradesh , Palampur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD