Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2026 : आरसीबी अंकतालिका में नंबर वन बनी, विराट कोहली का ऑरेंज कैप पर कब्जा

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Lucknow Super Giants, LSG, Bengaluru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 12:07 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी में खेले गए मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर आरसीबी अंकतालिका में नंबर वन बन गई है। एलएसजी के दिए 147 के लक्ष्य को आरसीबी ने 15.1 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बनाकर हासिल कर लिया।

आइए जानते हैं कि आरसीबी-एलएसजी मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है। आरसीबी 5 मैचों में 8 अंक के साथ अंकतालिका में पहले, राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, पंजाब किंग्स 4 मैचों में 7 अंक के साथ तीसरे, और सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें, गुजरात टाइटंस 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे, एलएसजी 5 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें, चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें स्थान पर है।

मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 5 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है। आरसीबी और एलएसजी मैच के बाद ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास चली गई है। मैच में 34 गेंदों पर 49 रन बनाने वाले कोहली के 5 मैचों में कुल 228 रन हो गए हैं और वह टूर्नामेंट में शीर्ष स्कोरर हो गए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हेनरिक क्लासेन 5 मैचों में 224 रन के साथ दूसरे, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार 5 मैचों में 222 रन बनाकर तीसरे, एसआरएच के कप्तान ईशान किशन 5 मैचों में 213 रन बनाकर चौथे और राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी 5 मैचों में 200 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप बरकरार है।

कृष्णा ने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 5 मैचों में 10 विकेट लेकर दूसरे, एलएसजी के प्रिंस यादव 5 मैचों में 9 विकेट लेकर तीसरे, राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई 5 मैचों में 9 विकेट लेकर चौथे, और राजस्थान के ही जोफ्रा आर्चर 5 मैचों में 7 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Lucknow Super Giants , LSG , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD