Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

आयुष्मान खुराना ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि, जनाई भोसले बोलीं-जिंदगी को उनकी तरह जियो

Ayushmann Khurrana, Asha Bhosle, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 15, 2026, 18:16 IST

संगीत की दुनिया में आशा भोसले के गीतों ने दशकों तक लोगों के दिलों को छुआ। उनके निधन के बाद हर कोई उन्हें याद कर रहा है। इसी कड़ी में अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पोती जनाई भोसले ने भावुक अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दी। आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह गिटार बजाते हुए पंजाबी लोकगीत 'दस मेरेया दिलबरा वे, तू केड़े अर्श दा तारा' गाते नजर आ रहे हैं।

यह गीत अपने लिरिक्स और धुन के कारण बेहद खास माना जाता है। आयुष्मान ने इसे बेहद सादगी के साथ गाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''यह मेरा सबसे पसंदीदा पंजाबी गीत है, जिसे आशा भोसले ने अपनी खास शैली में गाया था। मैं बचपन से ही उनकी आवाज सुनते हुए बड़ा हुआ हूं। उनके शब्दों में एक सच्चाई और अपनापन है।

ऐसी आवाज कभी खत्म नहीं होती, बल्कि हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहती है।'' आयुष्मान के इस पोस्ट पर उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी प्रतिक्रिया दी और हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जताया। गाने की बात करें तो 'दस मेरेया दिलबरा वे' गीत में आशा भोसले के अलावा मोहम्मद रफी ने भी अपनी आवाज दी थी। यह एक रूमानी गीत है, जिसमें प्रेमिका अपने साथी से उसका ठिकाना और परिचय पूछती है।

वहीं, जनाई भोसले ने भी अपनी दादी को याद करते हुए एक बेहद खास वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस वीडियो में वह अपनी दादी आशा भोसले के साथ बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं और नीचे से गुजर रही एक रैली को देख रही हैं। दोनों के चेहरे पर मुस्कान है। वीडियो का सबसे भावुक पल तब आता है, जब जनाई अपनी दादी के माथे पर प्यार से किस करती हैं।

इस वीडियो पर जनाई ने 1980 की बॉलीवुड फिल्म 'लूटमार' का एक प्रसिद्ध गाना, 'जब छाए मेरा जादू' का इस्तेमाल किया है। इस गाने को मशहूर गायिका आशा भोसले ने गाया है और इसका संगीत राजेश रोशन ने दिया है। जनाई ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ''वह चाहती थीं कि लोग जिंदगी को उसी तरह मनाएं, जैसे उन्होंने खुद हर पल को पूरे दिल से जिया।''

 

Tags: Ayushmann Khurrana , Asha Bhosle , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD