Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'यंग शेरलॉक' का आएगा दूसरा सीजन, रहस्य व एक्शन से भरी कहानी की होगी वापसी

Web Series, Young Sherlock, Young Sherlock 2, Guy Ritchie, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 15, 2026, 16:46 IST

मशहूर जासूस शेरलॉक होम्स की कहानी हमेशा से लोगों को आकर्षित करती रही है, लेकिन जब उसी किरदार को किसी सीरीज में दिखाया जाता है, तो वह दर्शकों को बेहद पसंद आती है। इस कड़ी में 'यंग शेरलॉक' काफी चर्चा में है। अब इस सीरीज से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, इसे दूसरे सीजन के लिए रिन्यू कर दिया गया है, जिससे फैंस काफी उत्साहित हैं।

इस सीरीज को मशहूर फिल्ममेकर गाइ रिची ने बनाया है। 'यंग शेरलॉक' में शेरलॉक होम्स का किरदार हीरो फिएन्स टिफिन निभा रहे हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से इस किरदार को नया रूप दिया है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के ग्लोबल टेलीविजन हेड पीटर फ्रीडलैंडर ने इस सीरीज की तारीफ करते हुए कहा, ''इसमें एक खास तरह का जादू है।

दर्शक सिर्फ एक जासूसी कहानी नहीं देख रहे बल्कि एक ऐसे किरदार की शुरुआत को महसूस कर रहे हैं, जो आगे चलकर एक आइकॉन बनता है। यही वजह है कि यह सीरीज दुनियाभर में लोगों को पसंद आ रही है।'' सीरीज के पहले सीजन की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि कैसे शेरलॉक होम्स की मुलाकात जेम्स मोरियार्टी से होती है।

यह मुलाकात उसे एक ऐसे मर्डर केस में उलझा देती है, जो उसकी आजादी के लिए खतरा बन जाता है। यह केस एक बड़ी साजिश का हिस्सा होता है, जिसे सुलझाना शेरलॉक के लिए आसान नहीं होता। इस कहानी में शेरलॉक का पहला केस ही इतना बड़ा और चुनौतीपूर्ण होता है कि उसे अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ता है।

इस दौरान उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और आखिर में एक ऐसा मुकाबला होता है, जो उसकी जिंदगी की दिशा बदल देता है। सीरीज में एक्शन, रहस्य और ड्रामा है। यही वजह है कि पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब दूसरे सीजन का इंतजार और भी बढ़ गया है।

 

Tags: Web Series , Young Sherlock , Young Sherlock 2 , Guy Ritchie , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD