Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हार्दिक पांड्या ने सुनील छेत्री को भेंट की एमआई की जर्सी, ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे थे फुटबॉलर

Hardik Pandya, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Mumbai Indians, Sunil Chhetri
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 15, 2026, 16:34 IST

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के ट्रेनिंग सेशन के दौरान पहुंचे थे। इस दौरान एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने छेत्री को एमआई की जर्सी भेंट की। ट्रेनिंग सेशन के दौरान पहुंचे सुनील छेत्री से एमआई के कई खिलाड़ी बात करते हुए नजर आए। छेत्री ने महेला जयवर्धने, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और कप्तान हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों से बातचीत की और अपने शानदार करियर के अनुभव शेयर किए।

छेत्री ने एमआई के एक टीवी वीडियो में कहा, "मैं स्टेडियम में बहुत बार नहीं गया हूं, लेकिन जब भी आया हूं, तो यह एक अद्भुत एहसास है। यहां आकर खेल को अलग तरह से देखना बहुत अच्छा है। मैं मुंबई इंडियंस और फैंस को न केवल इस मैच के लिए बल्कि पूरे टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।" एमआई के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार रही थी।

टीम ने 2012 के बाद किसी भी सीजन का पहला मैच इस बार जीता, लेकिन उसके बाद से टीम ने एक भी मैच नहीं जीता है। एमआई 4 मैचों में 3 हार के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हुए अपने आखिरी मैच में 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था। एमआई के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस मैच में इंजर्ड होकर रिटायर हर्ट हुए थे।

एमआई की तरफ से उस मैच में शरफेन रदरफोर्ड ने शानदार पारी खेली थी और 31 गेंदों पर 9 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए थे। हालांकि, रदरफोर्ड अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ है। एमआई के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है, जो पंजाब किंग्स के फॉर्म को देखते हुए बिल्कुल भी आसान नहीं लगता है। 

 

Tags: Hardik Pandya , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Mumbai Indians , Sunil Chhetri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD