Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2026 : नूर अहमद का चला जादू, सीएसके ने केकेआर को 32 रनों से हराया

Sports News, Cricket, IPL, IPl 2026, Noor Ahmad, Anshul Kamboj, Chennai Super Kings, CSK, Kolkata Knight Riders, KKR, Chennai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 15, 2026, 13:10 IST

'आईपीएल- 2026' के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 32 रनों से हराया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके से मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 160 रन ही बना सकी। यह केकेआर की इस सीजन के पांचवें मैच में चौथी हार है।

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल एलन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुनील नरेन अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, और वह 17 गेंदों में 24 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर गुरजपनीत सिंह को कैच देकर पवेलियन लौटे।

कप्तान अजिंक्य रहाणे 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। अंगकृष रघुवंशी भी 19 गेंदों, 3 चौकों और एक छक्के लगाने के बाद 27 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से निराश किया, और वह 12 गेंदों का सामना करने के बाद 6 रन बनाकर आउट हुए। बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजे गए कैमरून ग्रीन अपना खाता तक नहीं खोल सके और नूर अहमद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

अंत के ओवरों में रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह ने 40 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। रमनदीप ने 23 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। वहीं, पॉवेल 31 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में सीएसके की ओर से नूर अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

वहीं, अंशुल कंबोज ने 32 रन देकर 2 विकेट निकाले। इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 192 रन लगाए। सीएसके की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ महज 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आयुष म्हात्रे और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 47 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

आयुष 17 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, संजू सैमसन 32 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के लगाने के बाद कार्तिक त्यागी का शिकार बने। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 रनों का योगदान दिया, जबकि सरफराज खान ने 23 रन बनाए।  शिवम दुबे 13 और ओवरटन 7 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में केकेआर की तरफ से कार्तिक त्यागी ने 2, जबकि वैभव, नरेन और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट चटकाया। चेन्नई सुपर किंग्स की यह इस सीजन की दूसरी जीत है।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPl 2026 , Noor Ahmad , Anshul Kamboj , Chennai Super Kings , CSK , Kolkata Knight Riders , KKR , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD